1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन की जद में आईं ये 6 मस्जिदें, चलेगा पीला पंजा

यूपी: वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन की जद में आईं ये 6 मस्जिदें, चलेगा पीला पंजा

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 16, 2026 11:54 am IST,  Updated : May 16, 2026 11:59 am IST

वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन की जद में 6 मस्जिदें आ गई हैं। इन मस्जिदों की कमेटियों को नोटिस दे दिया गया है। जल्द ही यहां बुलडोजर एक्शन शुरू हो सकता है।

Dalmandi mosque demolition- India TV Hindi
वाराणसी की दालमंडी में 6 मस्जिदों पर बुलडोजर एक्शन होगा। Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो)

Dalmandi Mosque Demolition: यूपी में ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन जारी है। योगी सरकार का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण और सड़क चौड़ीकरण की राह में आने वाले निर्माण एक-एक करके ध्वस्त कर रहा है। इसी कड़ी में, वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर एक बार फिर बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है। अब तक यहां 70 से ज्यादा मकान और भवन जमींदोज हो चुके हैं। इस बुलडोजर अभियान की जद में यहां की 6 मस्जिदें भी आ गई हैं। तो वहीं पीलीभात में समाजवादी पार्टी के अवैध कार्यालय पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। साथ ही, हापुड़ में सपा नेता के अवैध अलीशन मकान को ध्वस्त कर दिया गया है।

वाराणसी में इन 6 मस्जिदों पर चलेगा बुलडोजर

जान लें कि वाराणसी के दालमंडी सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत 6 मस्जिदों पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने जल्द से जल्द मस्जिद कमेटी को मस्जिद शिफ्ट करने का आदेश दिया है। इस पर प्रशासन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को जल्द ही शुरू कर सकता है। इस दौरान, दालमंडी में भारी फोर्स की तैनाती भी की गई है। जिन 6 मस्जिदों को तोड़ा जाएगा उनमें लंगड़े हाफिज मस्जिद है। इसमें संगमरमर वाली मस्जिद, अली रजा खान मस्जिद, निसारन मस्जिद, शाह और करीमुल्लाह बेग मस्जिद भी शामिल हैं, जिन पर बुलडोजर चलेगा।

दालमंडी में अब तक 70 मकान हुए ध्वस्त

गौरतलब है कि इस वक्त जहां सबसे ज्यादा बुलडोजर गरज रहा है वो वाराणसी का दालमंडी है। दालमंडी कभी पूर्वांचल के सबसे बड़े बाजार के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब यह बाजार खत्म होता नजर आ रहा है। दालमंडी में 187 मकानों को चिन्हित किया गया है, जिसमें 70 मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है।

हापुड़ में सपा नेता के मकान पर चला बुलडोजर

तो वहीं हापुड़ में समाजवादी पार्टी नेता अय्यूब सिद्दीकी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद सियासत गरमा गई है। हापुड़ में सपा नेता अय्यूब सिद्दीकी ने तालाब पर अवैध मकान बना रखा था जिस पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। इसके बाद से समाजवादी पार्टी और सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। सपा नेताओं का आरोप है कि प्रशासन विपक्ष से जुड़े लोगों और अल्पसंख्यकों को चुन-चुनकर निशाना बना रहा है।

ये भी पढ़ें- वाराणसी के 'दाल मंडी' में हथौड़े की गूंज, तोड़े जा रहे मकान-दुकानें; विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।