1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फतेहपुर में 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर चला बुलडोजर, अवैध हिस्से को किया जमींदोज

फतेहपुर में 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर चला बुलडोजर, अवैध हिस्से को किया जमींदोज

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 10, 2024 12:16 pm IST,  Updated : Dec 10, 2024 03:25 pm IST

यूपी के फतेहपुर में एक वर्षों साल पुरानी मस्जिद के अवैध हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

नूरी जामा मस्जिद पर चला बुलडोजर- India TV Hindi
नूरी जामा मस्जिद पर चला बुलडोजर Image Source : INDIA TV

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की 180 वर्ष पुरानी नूरी जामा मस्जिद बुलडोजर चला है। बुलडोजर ने नूरी जामा मस्जिद के अवैध हिस्से को जमींदोज किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने मस्जिद को गिराने के लिए एक महीने पहले नोटिस दिया था। यह ललौली कस्बे में बांदा सागर मार्ग में बनी थी। 

हाई कोर्ट में होनी थी सुनवाई

जानकारी के अनुसार, मस्जिद की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। हाई कोर्ट में 13 दिसंबर को सुनवाई होनी थी। मस्जिद को कोर्ट से कोई स्टे ऑर्डर नहीं मिला था। प्रशासन की तरफ से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन से इलाके की निगरानी हो रही है। बताया जा रहा है कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण स्थानीय लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। फिलहाल इलाके में शांति है। 

एडीएम बोले- सिर्फ अवैध हिस्से पर कार्रवाई

एडीएम फ़तेहपुर अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि मस्जिद के लोगो को पहले ही नोटिस दी जा चुकी है। जो मस्जिद पुरानी उसको नहीं गिरा रहे हैं। उसके आगे जो अतिक्रमण करके बनाया गया था उस पर ही कार्रवाई हो रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम है। मौके पर पांच सीओ, 10 थाना प्रभारी, 200 कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एक कंपनी पीएसी  व RAF मौजूद है।

एनएच को किया जाएगा चौड़ा

बता दें कि नेशनल हाइवे-335 को चौड़ा किया जा रहा है। एनएच के चौड़ीकरण के जद में मस्जिद का अवैध हिस्सा आ रहा था। पीडब्लूडी ने अवैध हिस्से को हटाने के लिए मस्जिद को नोटिस भी दिया था। मस्जिद हाई कोर्ट तो सुनवाई 6 दिसंबर को तय हुई। लेकिन इस सुनवाई टालते हुए कोर्ट 13 दिसंबर को तारीख दे दी। कोई स्टे ऑर्डर न होने के कारण पीडब्लूडी ने आज इसके अवैध हिस्से को गिरवा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।