1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: IIMT यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में चली कुर्सियां, एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

मेरठ: IIMT यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में चली कुर्सियां, एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

 Reported By: Hima Agarwal Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 20, 2026 06:32 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 06:43 pm IST

IMT यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो ग्रुप के बीच हिंसक झड़प की एक घटना सामने आई है। इसका वीडियो वायरल भी वायरल हो रहा है। चश्मदीदों के अनुसार, धक्का-मुक्की और चिल्लाने की घटना के बाद यह मामला बहुत तेज़ी से बढ़ गया।

IIMT यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में चली कुर्सियां- India TV Hindi
IIMT यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में चली कुर्सियां Image Source : REPORTER

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय उस समय जंग का अखाड़ा बन गया, जब दो छात्रों के गुट मामूली कहासुनी पर एक-दूसरे पर कुर्सियों और टेबलों से हमला करते हुए नजर आए। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छात्र एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक, एक ग्रुप ने दूसरे ग्रुप पर कमेंट कर दिया, जिसके बाद आपसी टिप्पणियों से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट का अखाड़ा बन गया। वीडियो में छात्र खुलेआम एक-दूसरे को पीटते दिखाई दे रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

छात्रों की पहचान की जा रही है

इस घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मारपीट के दौरान मौके पर सुरक्षा कर्मियों की कोई प्रभावी मौजूदगी नजर नहीं आई, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ती चली गई। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। गंगानगर थाना पुलिस के अनुसार, वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी वीडियो के आधार पर आंतरिक जांच बैठा दी आदेश हैं। कालेज में मारपीट की यह कोई पहली घटना नही है, इससे पहले भी विश्वविद्यालय कैंपस और विश्वविद्यालय के बाहर मारपीट घटनाएं हो चुकी है। वहीं इस घटना के बाद से छात्रों और उनके अभिभावकों में चिंता और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

यहां देखें वीडियो

पुलिस ने कही ये बात

फिलहाल, यूनिवर्सिटी की ओर से इस घटना या इसके समाधान के लिए उठाए जा रहे कदमों पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सीओ शिव प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। कॉलेज की कैंटीन में लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया के ज़रिए हमारे सामने आया है। वीडियो में छात्रों का एक ग्रुप दूसरे छात्र के साथ हिंसा करते हुए दिख रहा है। हालांकि, अभी तक गंगानगर पुलिस स्टेशन में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। इसके बावजूद, पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।