1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतीक-अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी का पहला बयान, कहा-यूपी में माफिया अब किसी को डरा नहीं सकता

अतीक-अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी का पहला बयान, कहा-यूपी में माफिया अब किसी को डरा नहीं सकता

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 18, 2023 12:51 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 03:07 pm IST

एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूपी में अब कानून का राज है। कोई माफिया किसी को डरा नहीं सकता साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यूपी में अब दंगे नहीं होते।

योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ Image Source : फाइल

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पहला बयान सामने आया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूपी में अब कानून का राज है। कोई माफिया किसी को डरा नहीं सकता साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यूपी में अब दंगे नहीं होते। 

अब हालात बदल गए है-योगी

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेक्सटाइल्स पार्क में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

यूपी में कानून-व्यवस्था के हालात बेहतर-योगी

सीएम योगी ने कहा कि बहुत से जनपद ऐसे थे जिसके नाम से लोग डरते थे आज लोगों को जनपद के नाम से डरने की जरूरत नहीं है। जो पहले प्रदेश के पहचान के लिए संकट थे आज प्रदेश उनके लिए संकट बनता जा रहा है। अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता है, उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।