1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 01, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 04:05 pm IST

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश को लेकर डीएम से रिपोर्ट मांगी है। इसमें डीएम से जिलेवार रिपोर्ट मांगी गई, जिसमें किसानों को हुए नुकसान का डेटा मांगा गया है। सरकार पीड़ित किसानों को मुआवजा देने जा रही है।

सीएम योगी- India TV Hindi
सीएम योगी Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई जिलों में बुधवार को हुई बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना। उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी। पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू किए जाने का निर्देश दिया गया है। 

फसल नुकसान का संयुक्त सर्वेक्षण

सीएम योगी ने अधिकारियों को बेमौसम बारिश से उपजी किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से कहा कि वे फसल नुकसान का संयुक्त सर्वेक्षण कराकर शासन को अवगत कराएं, ताकि किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जा सके। 

नुकसान का किया जाए वास्तविक आकलन

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशि दिया कि वे क्षेत्र में रहकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित इलाकों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं, जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके। 

शुरू की जाए मुआवजा बांटने की प्रक्रिया

बयान के अनुसार, सीएम योगी ने प्रमुख सचिव (कृषि) और राहत आयुक्त से कहा कि वे फील्ड में कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क करें और समन्वय बनाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फसलों को हुए नुकासन का आकलन मिलते ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।