1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या के राम मंदिर का चढ़ावा चोरी मामला अभी शांत नहीं हुआ! खरगे और राहुल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की जांच की मांग

अयोध्या के राम मंदिर का चढ़ावा चोरी मामला अभी शांत नहीं हुआ! खरगे और राहुल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की जांच की मांग

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 19, 2026 10:42 am IST,  Updated : Jul 19, 2026 11:22 am IST

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच करने के आदेश देने की बात कही गई है।

खरगे और राहुल गांधी ने...- India TV Hindi
खरगे और राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र Image Source : INDIA TV

लखनऊ: अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी का मामला पूरे देश में चर्चा में रहा। अब इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने ज्वाइंट पत्र में पीएम मोदी से कहा, "हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की तुरंत एक स्वतंत्र और व्यापक जांच के आदेश दें, जिसमें नकद, सोना और चांदी सहित सभी चढ़ावों के प्रबंधन की जांच भी शामिल हो। जांच के नतीजे और ट्रस्ट के खाते सार्वजनिक किए जाने चाहिए ताकि हर भक्त को पता चल सके कि उनके चढ़ावे का किस तरह इस्तेमाल किया गया है।"

खरगे और राहुल ने एक ही पत्र के जरिए पीएम मोदी से की मांग

खरगे और राहुल ने एक ही पत्र के जरिए पीएम मोदी से मांग करते हुए कहा, "श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं और राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों की तत्काल स्वतंत्र एवं व्यापक जांच कराई जाए"

दोनों कांग्रेस नेताओं ने ये मांग की है कि ट्रस्ट के वित्तीय मामलों, श्रद्धालुओं से प्राप्त नकदी, सोने और चांदी समेत सभी चढ़ावों के प्रबंधन की जांच कराने के साथ-साथ जांच रिपोर्ट और ट्रस्ट के खातों को सार्वजनिक किया जाए।

ज्वाइंट पत्र में कहा गया कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से वे सभी लाखों भक्त ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई मंदिर के लिए दान की।

खरगे और राहुल गांधी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद संसद में ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी, लेकिन इसके सदस्यों की जब नियुक्ति हुई, तब सरकार के द्वारा हुई।

दोनों कांग्रेस नेताओं ने कहा, "ट्रस्ट के कई सदस्य RSS और विश्व हिंदू परिषद और उनसे जुड़े संगठनों से संबंधित रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी की चुप्पी स्वीकार नहीं की जा सकती है। जवाबदेही और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना पीएम की जिम्मेदारी है।"

दोनों कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, भले ही वह किसी भी पद पर हों। देश की जनता देख रही है।

बता दें कि हालही में ये जानकारी भी सामने आई थी कि राम मंदिर में चोरी की सबसे बड़ी वजह क्या रही?

ये भी पढ़ें-

राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर निर्मोही अखाड़ा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, वित्तीय लेन-देन की फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।