1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में भोला जायसवाल की 5 करोड़ से ज्यादा संपत्ति की गई कुर्क

कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में भोला जायसवाल की 5 करोड़ से ज्यादा संपत्ति की गई कुर्क

 Published : Jan 31, 2026 04:32 pm IST,  Updated : Jan 31, 2026 04:42 pm IST

भोला जायसवाल के बैंक अकाउंट से लाखों रुपये की रकम भी कुर्क की गई है। साथ ही 4 वाहनों को भी जब्त किया गया है। मुख्य साजिशकर्ता का पिता भोला जायसवाल है, उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था।

कफ सिरप मामले में कार्रवाई- India TV Hindi
कफ सिरप मामले में कार्रवाई Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की पुलिस ने अवैध नशीले कफ सिरप मामले में संपत्ति की कुर्क की है। शनिवार को वाराणसी में भोला जायसवाल और उसके परिजनों की कुल पांच करोड़ 77 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई। 

चार वाहन भी कुर्क

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक वर्मा ने बताया कि राबर्ट्सगंज पुलिस थाने में पंजीकृत अभियोग के तहत अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल के वाराणसी के मडौली, भरलाई और जगदीशपुर क्षेत्रों में 4.55 करोड़ रुपये की कुल सात अचल संपत्तियां और 51.16 लाख रुपये मूल्य के चार वाहन कुर्क किए गए हैं। 

बैंक खातों में जमा 70,99,228 रुपये कुर्क किए गए

इसके अलावा बैंक खातों में जमा 70,99,228 रुपये को भी कुर्क किया गया है। कुर्क की गई चल-अचल संपत्तियों की कुल कीमत 5,77,17,990 रुपये बताई गई है। वर्मा ने बताया कि ये सभी संपत्तियां अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। 

मुख्य साजिशकर्ता का पिता है भोला जायसवाल

उन्होंने कहा कि वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र का निवासी भोला जायसवाल कफ सिरप तस्करी के मुख्य साजिशकर्ता शुभम जायसवाल का पिता है। एसपी ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और उससे अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों पर आगे भी कठोर कार्यवाही की जाएगी। 

इसके पहले भी संपत्ति की गई थी कुर्क

इसके पहले 23 जनवरी को पुलिस ने भोला की वाराणसी स्थित लगभग 28.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। उन्होंने कहा कि न्यायालय से पुनः आदेश प्राप्त करके शनिवार को भोला प्रसाद और उनके परिजनों की वाराणसी स्थित लगभग छह करोड़ की संपत्ति और कुर्क करने की कार्यवाही की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।