1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इस जिले में कृष्ण जन्माष्टमी की रात गोकशी, भारी मात्रा में पशुओं के अवशेष मिले, क्षेत्र में फैला तनाव

यूपी के इस जिले में कृष्ण जन्माष्टमी की रात गोकशी, भारी मात्रा में पशुओं के अवशेष मिले, क्षेत्र में फैला तनाव

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 27, 2024 04:56 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 06:52 pm IST

यूपी के हापुड़ में कृष्ण जन्माष्टमी की रात गोकशी का मामला सामने आया है। यहां कई पशुओं के अवशेष पाए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hapur- India TV Hindi
कृष्ण जन्माष्टमी की रात गोकशी का मामला Image Source : FILE

हापुड़: जब पूरा देश कृष्ण जन्माष्टमी के रंग में रंगा हुआ था, उसी समय यूपी के हापुड़ में रात के वक्त गोकशी की जा रही थी। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और मौके से भारी मात्रा में पशुओं के अवशेष मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची है और कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक खेत के अंदर अनेक गोवंशों के अवशेष ग्रामीणों द्वारा देखे गए। स्थानीय लोगों की मानें तो करीब एक दर्जन से ज्यादा पशुओं के अवशेष मौके पर पड़े हुए मिले हैं। यहां गोकशी की जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं ग्रामीण भी घटना को लेकर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने कही ये बात

इस मामले में हापुड़ के एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि हापुड़ के बाबूगढ़ और सिंभावली थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित तिगरी गांव में पशुओं के अवशेष मिले हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये गोवंश के अवशेष हैं। इस मामले में जीरो टॉलरेंस के साथ गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में ना हों, उसके लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों की मानें तो जन्माष्टमी की रात में ही इस प्रकार के काम को अंजाम दिया गया है, जहां करीब 15 गोवंशों के अवशेष मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को बुलाकर अवशेष के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं। इस गोकशी की घटना से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। (इनपुट: हापुड़ से निशांक शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।