1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया हत्याकांड: सरकारी जमीन पर बना मिला प्रेमचंद यादव का घर, होगी बेदखली की कार्रवाई

देवरिया हत्याकांड: सरकारी जमीन पर बना मिला प्रेमचंद यादव का घर, होगी बेदखली की कार्रवाई

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 06, 2023 09:48 pm IST,  Updated : Oct 06, 2023 10:05 pm IST

जानकारी के मुताबिक, प्रेम चंद यादव का मकान सरकारी जमीन पर मिला है। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने बेदखली की कार्रवाई ले लिए मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

देवरिया हत्याकांड।- India TV Hindi
देवरिया हत्याकांड। Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीन विवाद को लेकर हुए हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बता दें कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद नाराज लोगों ने गांव के ही सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर पांच लोगों की हत्या कर दी थी। वहीं, अब खबर आई है कि मृतक प्रेम चंद यादव का मकान सरकारी जमीन पर बना हुआ मिला है। प्रशासन अब जल्द दी इसे हटाने की कार्रवाई कर सकता है।

मकान पर नोटिस चस्पा

जानकारी के मुताबिक, प्रेम चंद यादव का मकान सरकारी जमीन पर मिला है। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने बेदखली की कार्रवाई ले लिए मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, राजस्व विभाग द्वारा प्रेम चंद के दो अन्य मकानों पर भी नोटिस चस्पा किया गया है।  

सीएम योगी का भी एक्शन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में पहले ही  कथित लापरवाही पर एक SDM और एक CO सहित कुल 15 पुलिस और राजस्व कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।  जांच रिपोर्ट से कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से अपने कर्तव्यों के निवर्हन में बहुत ज्यादा लापरवाही बरतने का खुलासा हुआ है। 

6 की हुई थी हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पहले हत्या कर दी गई, जिसके बाद नाराज लोगों ने गांव के ही सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर पांच लोगों की गोली मारकर जान ले ली। इस घटना में घायल एक लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है की सत्य प्रकाश दुबे और प्रेम यादव के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था और इसी विवाद में इस खूनी घटना को अंजाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें- देवरिया हत्याकांड में CM योगी का बड़ा एक्शन, SDM, CO और तहसीलदार समेत कई अधिकारी नपे

ये भी पढ़ें- 'जितनी ज्यादा हिंदू लड़कियों से शादी करूंगा उतने पैसे मिलेंगे, खुदा जन्नत देगा', रिजवान ने बच्चे पैदा करने के बाद किया खुलासा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।