1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वैलेंटाइन डे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी संग इश्क लड़ाती मिली पत्नी; पति ने पकड़ा तो जमकर चले लात-घूंसे

वैलेंटाइन डे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी संग इश्क लड़ाती मिली पत्नी; पति ने पकड़ा तो जमकर चले लात-घूंसे

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 14, 2026 04:58 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 04:58 pm IST

हापुड़ में वैलेंटाइन डे पर हंगामा देखने को मिला। यहां अपने प्रेमी से घूम रही एक महिला को उसके पति ने पकड़ लिया। इसके बाद बीच रोड पर ही जमकर लात-घूसे चले।

बीच सड़क पर पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हुई मारपीट। - India TV Hindi
बीच सड़क पर पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हुई मारपीट। Image Source : REPORTER INPUT

हापुड़: जिले के नगर क्षेत्र में मेरठ रोड पर वैलेंटाइन डे के दिन एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां हापुड़ नगर क्षेत्र के मेरठ रोड पर एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सड़क के बीचों-बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। यहां पति, पत्नी और प्रेमी के बीच जमकर कहासुनी हुई। पति के साथ उसके परिजनों ने भी प्रेमी को पकड़ लिया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। बीच सड़क पर सभी लोग भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। 

हंगामे के बीच बनी जाम की स्थिति

वहीं जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और राहगीरों ने बीच बचाव करते हुए किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। इस पूरी घटना के दौरान मेरठ रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई। इसके बाद सभी को पुल से नीचे उतारते हुए स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया गया और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली हापुड़ नगर की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची। इस पूरी मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर ली।  

तीनों को साथ लेकर गई पुलिस 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और मारपीट कर रहे पति, पत्नी और कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी में बैठाया। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर जमा भीड़ को तितर-बितर कर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। हंगामे के चलते काफी समय तक मेरठ रोड पर अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की है। वैलेंटाइन डे के दिन हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय छेड़ दिया है। (इनपुट- निशांक शर्मा)

यह भी पढ़ें-

शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, सुप्रिया सुले ने दी हेल्थ अपडेट; बताया काम पर कब लौटेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।