1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने की कोशिश जारी, कई गैंगस्टर के लिए कर चुका है काम, STF के DIG का बयान

गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने की कोशिश जारी, कई गैंगस्टर के लिए कर चुका है काम, STF के DIG का बयान

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 18, 2023 02:36 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 04:16 pm IST

असद दिल्ली, अजमेर, नासिक और झांसी में रहा था। झांसी में मिले इनपुट के आधार पर एनकाउंटर हुआ और पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।

एसटीएफ के डीआईजी का इंटरव्यू- India TV Hindi
एसटीएफ के डीआईजी का इंटरव्यू Image Source : इंडिया टीवी

लखनऊ:  माफिया डॉन अतीक अहमद का शातिर शूटर बमबाज गुड्डू मुस्लिम की तलाश में एसटीएफ की टीम जुटी हुई है। वह कई गैंगस्टर के लिए काम कर चुका है। ये बातें एसटीएफ के डीआईजी अनंत देव तिवारी ने इंडिया टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कही।

गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने की कोशिश जारी

उन्होंने कहा कि कई बार एसटीएफ की टीम उसके बेहद करीब पहुंची थी लेकिन वह बच पाने में कामयाब रहा। लेकिन उनसे पकड़ने की कोशिश जारी है। वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में पूछे गए सवाल पर तिवारी ने कहा कि एसटीएफ और पुलिस की टीम पूरा जोर लगाए हुए है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

असद ने पांच बार लोकेशन बदली

वहीं असद के बारे में तिवारी ने कहा कि असद ने पांच बार अपनी लोकेशन बदली थी। वह दिल्ली, अजमेर, नासिक और झांसी में रहा था। झांसी में मिले इनपुट के आधार पर एनकाउंटर हुआ और पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। 

उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता की भूमिका अहम

उन्होंने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता की पूरी भूमिका रही है । अतीक और अशरफ के साथ संपर्क में रही। शूटरों से संपर्क साधा और उनके लिए पैसों का इंतजाम किया। उमेश पाल की हत्या के बाद असद के फरार होने और उसे छिपने में मदद हासिल की। तिवारी ने कहा कि जेल में बैठे अतीक और अशरफ ने अपने पुराने संपर्कों का इस्तेमाल कर असद के छिपने का इंतजाम किया। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उसे अपना ठिकाना बदलना पड़ रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।