1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: मुंबई से ईद मनाने आए बेटे की दिल का दौरा पड़ने से मौत, सदमे में पिता की भी गई जान, घर में पसरा मातम

UP: मुंबई से ईद मनाने आए बेटे की दिल का दौरा पड़ने से मौत, सदमे में पिता की भी गई जान, घर में पसरा मातम

 Published : Mar 22, 2026 11:23 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 11:26 pm IST

एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से घर में मातम पसर गया। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक जकील की पत्नी मुंबई में रह रही थी। दुखत खबर मिलते ही वह बच्चों को लेकर एटा आ गई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से हैरान देने वाला मामला सामने आया है। जहां ईद का त्योहार मातम में पसर गया। जिले के जलेसर क्षेत्र में मुंबई से ईद मनाने आए बेटे का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इसके बाद सदमे में आए उसके पिता का भी निधन हो गया। 

ईद पर मुंबई से आया था अपने गांव

पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मकसूदपुर के रहने वाले 40 वर्षीय जकील ईद मनाने के लिए मुंबई से गांव आए थे। वह गुर्दे की बीमारी की वजह से आगरा के अस्पताल में भर्ती पिता रफीक खां (70) को छुट्टी दिलाकर 19 मार्च को गांव लौटे थे। 

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

उसी रात जकील को सीने में अचानक दर्द उठा। गांव के ही एक डॉक्टर ने दर्द की दवा देने के साथ-साथ एक इंजेक्शन लगाया जिससे जकील की हालत और बिगड़ गई। जकील को तत्काल जलेसर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 

बेटे की खबर सुनते ही पिता की मौत

सूत्रों ने बताया कि बेटे के शव को देखकर रफीक की हालत फिर बिगड़ गई। 20 मार्च की रात में लगभग 10 बजे उनकी मौत हो गई। 21 मार्च (शनिवार) को जकील की पत्नी और बच्चों के मुंबई से मकसूदपुर पहुंचने पर दोपहर दो बजे पिता-पुत्र के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।