एटा में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों ने एक ही पीले रंग की साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही समाज के थे और उनके घर गांव में आमने-सामने थे।
एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्यारे का नाम बता दिया है। हत्या करने की वजह भी सामने आ गई है।
एटा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। हमलावर कौन था? पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। वारदात वाले घर के बाह स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।
एटा में प्रेम विवाह के बाद ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवक-युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
यूपी के एटा जिले में एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मासूम बच्चा गर्म पानी की बाल्टी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
युवक पिछले 25 वर्षों से दो कमरे का मकान बनाकर उसमें परिवार के साथ रहता था। वन विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण करने के बाद उसके मकान को तोड़ने की तैयारी की जा रही थी। इसी दबाव से भयभीत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
एटा में एक नागिन कथित तौर पर बदला लेने के लिए एक घर में पहुंची। दरअसल, 15 दिन पहले इसी घर के लोगों ने एक नाग को मार डाला था।
एटा में बुधवार तड़के नींद की झपकी आने से कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि 2 मासूमि बच्चियां घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
यूपी के एटा जिले में एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि एक विवाद को सुलझाने पहुंचे आईपीएस अधिकारी पर पुलिस वालों को शक हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने शौक के लिए वर्दी पहनी थी।
एटा में बुधवार को एक घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी के शव फंदे से लटकते हुए मिले। घरवालों ने देखा तो रोने बिलखने लग गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
यूपी के एटा जिले में चूहों का आतंक देखने को मिला है। यहां चूहों ने थाने के मालखाने में रखे करोड़ों रुपये की कीमत के गांजे को कुतर दिया। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
बाइक 25 वर्षीय कमल सिंह चला रहा था जबकि पीछे उसके पिता कुंवरपाल सिंह तथा 10 वर्षीय भतीजा गोलू बैठा था। मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जलेसर-सादाबाद मार्ग पर एक बाइक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक कैंटर-ट्रक ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने चोरी की घटना में नामजद आरोपियों को थाने में बुलाकर गंगाजल की कसम खिलावाई और मामला रफा-दफा कर दिया। मामला एटा जिले के थाना जैथरा के ग्राम बरना का है।
सोते समय बड़े भाई की हत्या किए जाने से हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
जनपद एटा के एक स्कूल में 10 से ज्यादा बच्चे प्रार्थना के बाद अचानक बेहोश हो गए। इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया, जिसके बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यूपी के एटा में चाची और भतीजे में चल रहे अफेयर के बीच ऐसी घटना घटी कि पूरे इलाके के लोग दशहत में आ गए। चाची का भतीजे की बहन यानि अपनी भतीजी से विवाद हुआ था। इसके बाद आक्रोशित भतीजे ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
यूपी के एटा जिले में सात साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस को जब लापता होने की जानकारी मिली तो तलाश शुरू की गई। पुलिस को पीड़िता का शव सरसों के खेत में मिला।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अब राम मंदिर के लिए 2400 किलो वजन का घंटा चर्चा में है। इस खास घंटे को एटा के जलेसरवासियों की तरफ से तोहफे में दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में महिला के पति रिंकू की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
एसएचओ ने आशंका जतायी कि हादसा वाहन चलाते समय ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। घटना में मारे गए व घायल हुए सभी लोग मैनपुरी जिले के एक ही गांव के निवासी बताए गए हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़