1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खौलते पानी की बाल्टी में गिरा मासूम, ढाई साल के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत

खौलते पानी की बाल्टी में गिरा मासूम, ढाई साल के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 03, 2025 06:40 am IST,  Updated : Nov 03, 2025 06:42 am IST

यूपी के एटा जिले में एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मासूम बच्चा गर्म पानी की बाल्टी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

गर्म पानी में गिरने से बच्चे की हुई मौत। - India TV Hindi
गर्म पानी में गिरने से बच्चे की हुई मौत। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

एटा: यूपी के एटा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली देहात क्षेत्र के बिजौली गांव में एक छोटी सी लापरवाही की वजह से ढाई साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक बच्चा घर के अंदर बिस्तर पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बिस्तर से पलटकर नीचे रखी गर्म पानी की बाल्टी में गिर गया। बाल्टी का पानी खौल रहा था, जिसमें बच्चा गिर गया। वहीं खौलते हुए पानी में गिरने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खौलते पानी में गिरा मासूम

दरअसल, पूरा मामला एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। यहां बिजौली गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, एक ढाई साल के मासूम की खौलते पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जितेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बच्चा घर के अंदर बिस्तर पर खेल रहा था। बिस्तर के नीचे गर्म पानी रखा हुआ था। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्चा गर्म पानी की बाल्टी के पास पहुंचा और उसमें गिर गया। 

गंभीर रूप से झुलसने से हुई मौत

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बच्चे को गर्म पानी की बाल्टी में देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तुरंत परिजनों ने बच्चे को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की पहचान मुकेश के बेटे आयुष के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मां कपड़े धोने के लिए पानी गर्म कर बाल्टी बिस्तर के पास रखी हुई थी। खेलते समय आयुष अचानक उसमें गिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार के लिए उसे घर ले गए। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

भूकंप के तेज झटके से हिला भारत का ये पड़ोसी देश, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, दुलारचंद मर्डर केस में हुई है गिरफ्तारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।