1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नाग की मौत के 15 दिन बाद बदला लेने पहुंची नागिन, 24 घंटे तक फुफकार मारती रही; दहशत में परिवार

नाग की मौत के 15 दिन बाद बदला लेने पहुंची नागिन, 24 घंटे तक फुफकार मारती रही; दहशत में परिवार

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 31, 2025 10:28 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 11:41 pm IST

एटा में एक नागिन कथित तौर पर बदला लेने के लिए एक घर में पहुंची। दरअसल, 15 दिन पहले इसी घर के लोगों ने एक नाग को मार डाला था।

नागिन का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम- India TV Hindi
नागिन का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम Image Source : REPORTER INPUT

एटा: यूपी के एटा में एक नागिन कथित तौर पर नाग की मौत का बदला लेने के लिए एक घर में पहुंची। नागिन घर में 24 घंटे पड़ी रही। इसकी वजह से परिवार पूरी रात दहशत में रहा। नागपंचमी पर घटित यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

नाग की मौत के 15 दिन बाद बदला लेने पहुंची नागिन

जानकारी के मुताबिक, एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के सरौतिया गांव में नाग की मौत के करीब 15 दिन बाद नागिन उसी घर में पहुंची। प्रवेश दीक्षित के घर में 24 घंटे से ज्यादा समय तक नागिन फन उठाकर फुफकारती रही। इसकी वजह से परिवार रात भर जागता रहा। सूचना पर सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद नागिन को रेस्क्यू किया। 

वन विभाग ने किया रेस्क्यू

वन विभाग के अनुसार, नागिन हाल ही में शिकार की तलाश में एक ही जगह पर रुकी थी। बरसात के मौसम में चूहों के पीछे सांपों का घरों में घुसना आम हो गया है। रेस्क्यू के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि परिजन प्रमोद कुमार का कहना है कि नागिन लौटकर वापस आ सकती है। नागिन 12 वर्ष तक दुश्मन को नहीं भूलती।

 

नाग पंचमी के दिन प्रवेश दीक्षित के घर में दिखी नागिन

बताया जा रहा है कि एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम सरौतिया निवासी प्रवेश दीक्षित के घर में नाग पंचमी के दिन नागिन निकल आई। ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पूर्व ग्रामीणों से नाग मर गया था, जिस कारण नागिन अपने नाग का बदला लेने के लिए आई थी। पूरी रात नागिन ने उत्पाद मचाया और ग्रामीणों को दहशत में डाले रखा। सुबह होते ही तत्काल ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की टीम को कॉल किया। 

 

बारिश में सांपों का दिखना आम

वन विभाग की टीम द्वारा नागिन को पकड़ने के दौरान नागिन गुस्से में फन ऊपर करके फुसकरती रही। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बरसात के मौसम के कारण घरों में चूहों के शिकार करने की वजह से सांपों के निकलने की संभावना बढ़ जाती है। नागिन ने जल्द ही में कोई शिकार नहीं किया है, जिसकी वजह से एक ही स्थान पर घूमती रही। वन विभाग की टीम द्वारा नागिन के रेस्क्यू के बाद पर परिजनों नें राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम नागिन को अपने साथ ले गई।

रिपोर्ट- अक्षय पालीवाल, एटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।