1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा, सड़क के किनारे खड़ी रोडवेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत और 12 घायल

यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा, सड़क के किनारे खड़ी रोडवेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत और 12 घायल

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 03, 2026 08:13 am IST,  Updated : Jul 03, 2026 01:30 pm IST

यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक ट्रक ने सरकारी बस को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी है। हादसे के समय रोडवेज बस मरम्मत के लिए सड़क के किनारे खड़ी थी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

up etah accident- India TV Hindi
यूपी के एटा में सड़क हादसा। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मरम्मत के लिए सड़क किनारे खड़ी एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी है। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका अस्पताल में इलाज हो रहा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, बस में खराबी की वजह से हाई-वे पर उसकी मरम्मत की जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस 200 मीटर तक घिसटती गयी।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, एटा में सड़क किनारे खड़ी एक बस में तेज रफ्तार में आए कंटेनर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दस से ज्यादा लोग घायल हो गए दिल्ली आ रही यूपी रोडवेज की बस खराब होने के बाद सड़क किनारे खड़ी थी, उसकी मरम्मत की जा रही थी। कुछ यात्री बस के अंदर बैठे थे, तो कुछ यात्री बाहर घूम रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आए कंटेनर ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी।

बाहर घूम रहे यात्री भी चपेट में आए

जानकारी के मुताबिक, ट्रक से टक्कर लगने के बाद बस 200 मीटर से ज्यादा दूर तक घिसटती चली गई। इसके कारण बाहर घूम रहे कई यात्री बस की चपेट में आ गए। हादसे में घायल 20 लोगों को तुरंत ही पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। हालांकि, इनमें से चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 12 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने क्या बताया?

एटा में हुए इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा- "दिनांक 02.07.2026 को थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत एक रोडवेज बस को कैंटर द्वारा टक्कर मार देने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा 04 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया व अन्य घायल उपचाराधीन हैं।"

ये भी पढ़ें- मेरठ में ब्लिंकिट स्टोर में लगी भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

विधवा भाभी से शादी करना चाहता था प्रकाश, पप्पू छोड़ने को तैयार नहीं था, उसे फंसाने के लिए दे दी दोस्त की बलि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।