1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फतेहपुर: जयमाला पहनाते समय लड़खड़ा कर गिरा दूल्हा, लड़की बोली- 'शराबी से नहीं करूंगी शादी'

फतेहपुर: जयमाला पहनाते समय लड़खड़ा कर गिरा दूल्हा, लड़की बोली- 'शराबी से नहीं करूंगी शादी'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 18, 2025 04:47 pm IST,  Updated : May 18, 2025 05:43 pm IST

शराबी दूल्हा पहले जयमाल के समय स्टेज से नीचे गिर गया। इस समय तो गर्मी की बहाना बनाकर बात बन गई, लेकिन पांव पूजने की रस्म के दौरान दूल्हे ने शराब के नशे में दोबारा बदतमीजी की। ऐसे में लड़की ने शादी से मना कर दिया।

bridge groom- India TV Hindi
जयमाल के दौरान लड़का और लड़की Image Source : INDIA TV

यूपी के फतेहपुर में एक दुल्हा वरमाला पहनाते समय ही स्टेज से गिर गया। इसके बाद लड़की ने शराबी से शादी करने से मना कर दिया। घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है वरमाला के समय बवाल होने पर भी शादी के रस्में आगे बढ़ रही थीं, लेकिन पांव पूजने के समय भी जब दूल्हे ने लड़की के साथ बदतमीजी की तो उसने शादी से मना कर दिया और शराबी दूल्हे को चप्पलों से मारने की चेतावनी भी दी।

बकेवर थाना क्षेत्र के कृष्णपुर गांव से जहानाबाद के एक गांव में बारात आई थी। दूल्हा मोहित कुमार गाजे बाजे के साथ बारात लेकर बड़े धूमधाम से लड़की के घर पहुंचा। जनातियों ने बारातियों का नाश्ता पानी देकर स्वागत किया और अगुवानी के समय दूल्हे ने अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पार्टी की। 

जयमाला के दौरान स्टेज से गिरा

दूल्हा लड़खड़ाते हुए जयमाला कार्यक्रम में पहुंचा और माला लेकर दुल्हन को पहनने की बजाय जमीन में गिर गया। जैसे-तैसे रिश्तेदारों ने बात बनाई और गर्मी में बेहोसी का बहाना बनाया। जयमाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, लेकिन सुबह पांव पूजने की रस्म के दौरान दोबारा दूल्हा शराब के नशे में पहुंचा और दुल्हन सहित उसकी सहेलियों से बत्तमीजी करने लगा।

दिल्हन बोली- चप्पलों से स्वागत करूंगी

शराबी दूल्हे से परेशान दुल्हन चिल्लाकर बोली 'नहीं करनी मुझे शराबी दूल्हे से शादी, भाग जाओ नहीं चप्पलों से स्वागत करूंगी'। लड़की के पिता सहित रिश्तेदारों ने शराबी दूल्हे की हरकतों को देखकर वर पक्ष के पिता को बारात वापस ले जाने को कहा। दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों ने बात को खत्म कर आगे की रस्म करने के लिए कहा। दोनों पक्षों में पंचायत हुई। कई घंटे बातें होती रहीं, लेकिन बात नहीं बनी। लड़की के पिता और लड़की ने बारात का खर्चा और दहेज वापस करने की बात कही। पंचायत में बात नहीं बनी तो वधू पक्ष ने थाने पहुंच वर पक्ष के खिलाफ बकेवर थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने दोनों पक्षों की बातें सुनी और लड़की पक्ष से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में शराबी दूल्हे को लेकर चर्चाएं गर्म है और वर और वधू पक्ष थाने में हैं।

(फतेहपुर से उमेश चन्द्रा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।