1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: फॉर्च्यूनर और टेंपो में आमने-सामने हुई टक्कर, 5 की मौत; कई घायल

UP: फॉर्च्यूनर और टेंपो में आमने-सामने हुई टक्कर, 5 की मौत; कई घायल

 Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 23, 2025 08:13 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 08:13 pm IST

यूपी के पीलीभीत जिले में फॉर्च्यूनर और टेंपो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।

फॉर्च्यूनर और टेंपो में हुई टक्कर।- India TV Hindi
फॉर्च्यूनर और टेंपो में हुई टक्कर। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक राजमार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार और टेंपो के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद टेंपो कई में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

खाई में पलट गया टेंपो

दरअसल, पीलीभीत में एक हाइवे पर शनिवार को तेज रफ्तार एक ‘फॉर्च्यूनर’ कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद टेंपो खाई में पलट गया और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पीलीभीत-हरिद्वार हाइवे पर हुई टेंपो और फॉर्च्यूनर की टक्कर में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

चार की मौके पर हुई मौत

जहानाबाद थाना पुलिस के अनुसार, जहानाबाद से सवारियों से भरा एक टेंपो अमरिया की तरफ जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार एक ‘फॉर्च्यूनर’ कार की उससे आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के साथ ही टेंपो पलटकर खाई में जा गिरा। पुलिस के अनुसार, एक महिला और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

घायलों का उपचार जारी

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने टेंपो में सवार आधा दर्जन सवारियों को शीघ्र जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान राजदा (45), जानेसार (15), विजय (30), हमजा (02) और फरीदा के रूप में हुई है। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।