1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में दर्दनाक हादसा, कैला देवी के दर्शन करके लौट रहे 5 लोगों की मौत, 4 घायल

आगरा में दर्दनाक हादसा, कैला देवी के दर्शन करके लौट रहे 5 लोगों की मौत, 4 घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 20, 2026 10:36 am IST,  Updated : Mar 20, 2026 10:36 am IST

यूपी के आगरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग कैला देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

पेड़ से अनियंत्रित होकर टकराई बोलेरो।- India TV Hindi
पेड़ से अनियंत्रित होकर टकराई बोलेरो। Image Source : PTI

आगरा: यूपी के आगरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक व एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। फिलहाल आगे की जांच भी की जा रही है।

एक ही परिवार के थे चार लोग

पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है। यहां चित्राहाट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र निवासी परिवार के कई लोग कैला देवी के दर्शन कर बोलेरो से लौट रहे थे। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रास्ते में कार पेड़ से टकरा गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कार चालक ऋषि (20), कामता प्रसाद (70), उनके बेटे देवेंद्र (35), पुत्रवधु सीमा (32) और तीन वर्षीय पौत्री आराध्य की मौत हो गई। 

नींद आने से हुआ हादसा

डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया, "19 मार्च को रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चित्राहाट थाना क्षेत्र में एक वाहन पेड़ से टकरा गया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। जांच जारी है।" अग्रवाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया।

यह भी पढ़ें-

चाय के विवाद में देवर बना हैवान, भाभी की बेरहमी से की हत्या; भतीजे के सामने मार डाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।