1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा: दहेज हत्या मामले के आरोपी ने कोर्ट में खुद की गर्दन पर मार लिया ब्लेड, मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा: दहेज हत्या मामले के आरोपी ने कोर्ट में खुद की गर्दन पर मार लिया ब्लेड, मचा हड़कंप

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 13, 2024 08:05 am IST,  Updated : Jan 13, 2024 08:05 am IST

ग्रेटर नोएडा में एक स्थानीय कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दहेज हत्या के मामले में आरोपी शख्स ने खुद की गर्दन पर ब्लेड चला दिया। आनन फानन में शख्स को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

Greater Noida- India TV Hindi
आरोपी ने कोर्ट में खुद की गर्दन पर मार लिया ब्लेड Image Source : REPRESENTATIVE PIC

ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक शख्स द्वारा कोर्ट में खुद को ब्लेड मारने का मामला सामने आया है। ये शख्स दहेज हत्या मामले का आरोपी है और उसने सुनवाई के दौरान अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। 

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या के एक मामले के आरोपी व्यक्ति ने शुक्रवार को स्थानीय कोर्ट के अंदर सुनवाई के दौरान ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शिवम सिंह (35) को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि वह खतरे से बाहर है।

घटना के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''शिवम सिंह ग्रेटर नोएडा के पावली गांव में रहता है। 2022 में उसकी पत्नी घर पर मृत गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और संदिग्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था।'' (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर बोले लालकृष्‍ण आडवाणी, 'सच हो रहा करोड़ों रामभक्तों का सपना, पीएम मोदी करेंगे सभी भारतीयों का प्रतिनिधित्व'

'I.N.D.I.A.' गठबंधन की डिजिटल बैठक आज, सीट बंटवारे और संयोजक को लेकर होगी चर्चा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।