1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजे-बाजे के साथ निकाली गाय की शवयात्रा, चंदन की लकड़ी और देसी घी से किया दाह संस्कार; VIDEO वायरल

गाजे-बाजे के साथ निकाली गाय की शवयात्रा, चंदन की लकड़ी और देसी घी से किया दाह संस्कार; VIDEO वायरल

 Published : Jul 11, 2024 07:56 pm IST,  Updated : Jul 11, 2024 08:16 pm IST

गाय के दाह संस्कार में बड़ी संख्या में गांव के लोगों के साथ-साथ महिलाएं भी मौजूद थी, जो गायत्री मंत्र का उच्चारण करने के साथ भजन गा रही थी। ग्रेटर नोएडा के रौनीजा गांव के पप्पू यादव के घर गाय माता की परिवार के सदस्य के तौर पर सेवा की जा रही थी।

cow funeral- India TV Hindi
गाय की शवयात्रा Image Source : INDIA TV

ग्रेटर नोएडा के गांव रौनीजा में एक गाय के निधन पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर डीजे बजाकर भव्य अंतिम यात्रा निकाली गई और अंतिम संस्कार किया गया। इस अंतिम यात्रा और संस्कार में गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गायत्री मंत्र के साथ चंदन की लकड़ी और आम की लकड़ी और देसी घी व सामग्री के साथ किया गौमाता का दाह संस्कार कर रहे ये लोग गांव रौनीजा के पप्पू प्रधान के परिवार के लोग है। दाह संस्कार में बड़ी संख्या में गांव के लोगों के साथ-साथ महिलाएं भी मौजूद थी, जो गायत्री मंत्र का उच्चारण करने के साथ भजन गा रही थी।

परिवार के सदस्य की तरह थी गाय

ग्रेटर नोएडा के रौनीजा गांव के पप्पू यादव जेसीबी का काम करते हैं। उन्होंने एक गाय को लंबे समय से अपने घर में रखा था। धीरे-धीरे गाय से परिवार के लोगों को खूब अच्छे से लगाव हो गया और कल सुबह गाय का निधन हो गया। गाय के निधन से परिवार में दुख की लहर दौड़ गई। उसके बाद पप्पू प्रधान ने तय किया कि बूढ़ी गाय माता की परिवार के सदस्य के तौर पर घर में सेवा की जा रही थी इसलिए गाय माता की गाजे बाजे के साथ सनातन संस्कृति के तहत अंतिम संस्कार करेंगे।

पूरे विधि-विधान से किया दाह संस्कार

शवयात्रा में शामिल हुए भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता पप्पू प्रधान के आवास पर एक गौ माता मौजूद थी। काफी बूढ़ी होने के कारण उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गांव वाले वहां पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सजाकर उनकी अंतिम यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई और गायत्री मंत्र के साथ विधिपूर्वक उनका अंतिम संस्कार किया गया।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

कौशांबी में स्कूल पर गिरी बिजली, छात्रा और शिक्षिका हुईं बेहोश, इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक

सीएम योगी को ताना मारने से भड़का दूल्हा, बुलडोजर पर निकाली बारात, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।