1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बागपत की लड़ाई के बाद हापुड़ में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में संग्राम, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे और बेल्ट-VIDEO

बागपत की लड़ाई के बाद हापुड़ में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में संग्राम, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे और बेल्ट-VIDEO

 Published : May 31, 2026 01:33 pm IST,  Updated : May 31, 2026 03:08 pm IST

बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच लड़ाई हो रही थी। आसपास के लोग इस पूरी लड़ाई को देख रहे थे। दो पक्षों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो भी सामने आया है।

हापुड़ में दो पक्षों के बीच लड़ाई- India TV Hindi
हापुड़ में दो पक्षों के बीच लड़ाई Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की वायरल लड़ाई तो हर किसी ने देखी होगी। ऐसा ही मामले उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सामने आया है। जहां सड़क पर दो पक्षों के बीच संग्राम छिड़ गया। मामूली कहासुनी ने एक बड़ा हिंसक रूप ले लिया। घटना सिंभावली थाना क्षेत्र की है, जहां वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

लात-घूंसे और जमकर चले बेल्ट

सड़क पर सरेआम हुई इस मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लात-घूंसे और बेल्ट जमकर चले। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक-दूसरे पर बेरहमी से वार कर रहे हैं, जिससे वहां मौजूद आम जनता और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस हंगामे के चलते सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया और लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए।

लड़ाई करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वीडियो के आधार पर हुड़दंग मचाने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।

दो चाट दुकानदारों के बीच बागपत में हुई थी लड़ाई

बता दें कि फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो चाट दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। घटना में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आए। बताया गया कि विवाद ग्राहकों को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस झड़प की तुलना ऐतिहासिक युद्धों से करते हुए इसे मजाकिया अंदाज में बागपत की लड़ाई बताया था।

निशांक शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पर लगी चोट, पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा -VIDEO

हो जाएं सावधान! 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, UP के 56 जिलों में गिरेगी बिजली

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।