1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत आईं, फर्जी दस्तावेज बनाए और पति के साथ मजे से रहने लगी बांग्लादेशी महमूदा बेगम, पुलिस ने यूं लिया पकड़

भारत आईं, फर्जी दस्तावेज बनाए और पति के साथ मजे से रहने लगी बांग्लादेशी महमूदा बेगम, पुलिस ने यूं लिया पकड़

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 28, 2026 07:11 pm IST,  Updated : Feb 28, 2026 07:48 pm IST

Bangladeshi Woman Arrest In Hapur: पुलिस ने हापुड़ में बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास फर्जी दस्तावेज और एक्सपायर हुआ वीजा बरामद किया है। जानें घुसपैठिये की पकड़ का पूरा मामला क्या है।

Hapur Bangladeshi woman arrested- India TV Hindi
हापुड़ में पहचान छिपाकर रह रही बांग्लादेशी महिला और उसका पति गिरफ्तार। Image Source : REPORTERS INPUT

Hapur Bangladeshi Woman Arrest: उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला महमूदा बेगम उर्फ रानी बेगम और उसके भारतीय पति मोहम्मद मशरूफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 28 फरवरी 2026 को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को ग्राम दौताई से हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं 318(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) और आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 की धारा 21 के तहत मुकदमा संख्या 0094 दर्ज किया गया था।

बांग्लादेशी महिला के पास क्या-क्या मिला?

बता दें कि पुलिस की तरफ से की गई जांच और तलाशी के दौरान आरोपियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए थे। पुलिस ने बरामद बैग में महमूदा बेगम के नाम से जारी दो बांग्लादेशी पासपोर्ट (नंबर AO 1260722 और A05956012), बांग्लादेश का नेशनल आईडी कार्ड और एक एक्सपायर हो चुका भारतीय वीजा पाया, जिसकी वैधता जुलाई 2023 में समाप्त हो चुकी थी।

वीजा खत्म होने के बाद भी भारत की रुकी रानी

हापुड़ पुलिस की जांच में पाया गया कि महिला ने वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रुकने के लिए 'रानी बेगम' के नाम से फर्जी वोटर आईडी कार्ड (EPIC) और अन्य कूटरचित सरकारी दस्तावेज तैयार करवा लिए थे।

ग्राम प्रधान की तरफ से जारी प्रमाण पत्र भी मिला

अब तक इस मामले में बरामद दस्तावेजों में ग्राम प्रधान की तरफ से जारी एक निवास प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी भी मिली थी, जिसने महिला को स्थानीय निवासी के रूप में प्रमाणित किया था। उत्तराखंड के कुलसी से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे जिनको आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान में पुलिस टीम आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन ले रहे हैं।

(इनपुट- निशांक शर्मा)

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में पॉपुलर यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला, जानें बेटे ने किस पर दर्ज करवाया मुकदमा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।