1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'जाओ पहले गोली लेकर आओ', BLO और समाजवादी पार्टी के नेताओं में गजब की तू-तू, मैं-मैं; वीडियो वायरल

'जाओ पहले गोली लेकर आओ', BLO और समाजवादी पार्टी के नेताओं में गजब की तू-तू, मैं-मैं; वीडियो वायरल

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 03, 2026 08:39 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 08:39 pm IST

समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला बीएलओ के पास अपने समर्थकों के साथ पहुंची थीं। इसी दौरान बीएलओ और सपा नेता के बीच बहस शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

BLO, SP leaders- India TV Hindi
बीएलओ और सपा नेताओं के बीच बहस Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं और एक महिला बीएलओ के बीच जमकर बहसबाजी हुई। बातों ही बातों में बहसबाजी होने लगी और सपा नेता और बीएलओ के बीच गरमागरम बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि बीएलओ भी अपनी सीट से उठ गईं। दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई। झगड़ा काफी बढ़ गया। इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बीएलओ और सपा नेताओं में बहस

दरअसल, उत्तर प्रदेश में एसआईआर के दौरान बीएलओ पर भी काम का काफी दबाव है। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं की एक बीएलओ से बहस हो गई। किसी ने इस बहस का वीडियो बना लिया। इस वीडियो में बीएलओ को यह कहते सुना जा सकता है कि जाओ पहले गोली लेकर आओ। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता भी बीएलओ से बहस कर रहे हैं।

सपा नेताओं ने बीजेपी एजेंट होने का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंची थीं। इसी दौरान वहां पर काफी हंगामा हुआ। बातों-बातों में बहस होने लगी। बीएलओ ने जब वीडियो में यह कहा कि जाओ पहले गोली लेकर आओ, इस पर समाजवादी पार्टी के नेता गुस्सा गए। वीडियो में इन नेताओं को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बीजेपी के एजेंट की तरह काम मत करो, जिसको बुलाना हो बुला लो।

सोमवार की घटना का वीडियो वायरल

बता दें कि एसआईआर को लेकर लगातार सपा नेताओं और बीएलओ के बीच रस्साकाशी जारी है। फिलहाल इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो सोमवार का है। और यह घटना लखनऊ की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।