1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में चलती कार की बोनेट पर लटक रही थी महिला, लोगों ने रुकवाई, लेकिन फिर जो हुआ...देखें वीडियो

मेरठ में चलती कार की बोनेट पर लटक रही थी महिला, लोगों ने रुकवाई, लेकिन फिर जो हुआ...देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 15, 2025 10:54 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 06:54 am IST

मेरठ में बीच सड़क पर पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक महिला चलती कार की बोनट पर लटक रही थी। लोगों ने कार रुकवाई कि अचानक पति और पत्नी एक दूसरे को कूटने लगे। जानें क्या है पूरा मामला?

मेरठ में पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा- India TV Hindi
मेरठ में पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा Image Source : REPORTER

मेरठ: थाना सिविल लाइन एरिया में सोमवार को बीच सड़क पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिला। सड़क पर दौड़ती कार की बोनट पर एक महिला लटकी हुई थी, लोगों ने देखा तो कार को रुकवाया, लेकिन कार की बोनट से उतरते ही महिला ने अपना रौद्र रूप दिखाया और तड़ातड़ पति को पीटने लगी। महिला की शादी 4 महीने पहले ही मेरठ के रहने वाले दिनेश के साथ हुई है। दोनों की अरेंज मैरिज हुई है। शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों पति-पत्नी में आपसी विवाद रहने लगा। दोनों एक दूसरे पर मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए सड़क पर मारपीट करने लगे। इस दंपति का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

पति की कार की बोनट पर कूद गई पत्नी

इस तरह अचानक सड़क पर पति-पत्नी का हंगामा देखकर लोग भी दंग रह गए। आरोप है कि दिनेश सोमवार को कचहरी आया था, इसकी जानकारी पत्नी ईशु को मिली तो वो भी वहां पहुंच गई। दिनेश कचहरी से गाड़ी बाहर निकालते हुए जब अंबेडकर चौराहे पर पहुंचा तो ईशु बोनेट के ऊपर कूद गई। दिनेश ने तब भी कार नही रोकी, लिहाजा उसकी पत्नी के पैर जमीन पर रगड़ खाने लगे। पत्नी ने पति पर जान से मारने का आरोप लगाया है।

बोनट पर लटकती महिला को देखते ही लोगों ने रुकवाई कार

सड़क पर दौड़ती कार के बोनेट से लटकती महिला को देखकर आसपास के लोगों को माजरा कुछ समझ में नही आया, लिहाजा राहगीरों ने गाड़ी रुकवाई। गाड़ी के रुकते ही बोनेट से घिसटती महिला ने अपने पति की धुनाई शुरू कर.दी। वहीं, लोगों ने भी दिनेश को ही फटकार लगाते हुए कहा कि वह उसे मारना चाहता था क्या? जिस जगह कार रुकी, वह मेरठ विकास प्राधिकरण का कार्यालय था, ठीक उसके सामने महिला थाना भी है। राहगीरों ने पुलिस को बुलाया और दोनों को पुलिस के जिम्मे सौंप दिया।

पति पत्नी ने एक दूसरे पर लगाया आरोप

अपने पति को बीच सड़क पर पीटने वाली महिला का आरोप है कि उसके पति का चरित्र अच्छा नही है। उसने शादी के बाद अपने भाई से रेप का प्रयास करवाया था, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की है। दिनेश ने भी पुलिस को बताया है कि पत्नी का कहीं और प्रेम-प्रसंग चल रहा है। फिलहाल दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। सिविल लाइन थाने में पति-पत्नी ने अपनी तहरीर दी है। सीओ सिविल लाइन का कहना है कि पति-पत्नी का आपसी विवाद है, पूर्व की घटनाओं की जानकारी जुटाकर जांच की जाएगी।

(मेरठ से हिमा अग्रवाल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

कोलकाता: मंदिर में शादी, गर्भपात और फिर रहस्यमय मौत, हैरान कर देगी दो डॉक्टरों की प्रेम कहानी
यूपी में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, बेड पर खून से लथपथ हालत में मिला शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।