1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IIT Kanpur में B.Tech इलेक्ट्रिकल के फाइनल ईयर स्टूडेंट ने की सुसाइड, दो दिन तक कमरे में लटकता रहा शव

IIT Kanpur में B.Tech इलेक्ट्रिकल के फाइनल ईयर स्टूडेंट ने की सुसाइड, दो दिन तक कमरे में लटकता रहा शव

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 01, 2025 08:57 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 08:57 pm IST

IIT Kanpur Suicide Case: कानपुर IIT में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर स्टूडेंट के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दो दिन तक कमरे में लटकते शव को तीसरे दिन पुलिस टीम की मदद से उतारा गया।

iit Kanpur, iit Kanpur suicide, iit Kanpur suicide case- India TV Hindi
दिवंगत छात्र धीरज। Image Source : INDIA TV, X

IIT Kanpur Suicide Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित IIT से बेहद चौंका देने वाला खबर सामने आई है। यहां पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर स्टूडेंट ने फंदा लगाकर जान दे दी। दिवंगत छात्र की पहचान हरियाणा के महेन्द्रगढ़ निवासी धीरज सैनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, धीरज हॉस्टल नंबर-1 के रूम नंबर 123 में रहता था और दो दिन कमरा बंद था। जब तीसरे दिन बाकी स्टूडेंट्स को दुर्गंध आई तो उन्होंने कल्याणपुर पुलिस को सूचित किया जिसके बाद टीम ने आकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्र आईआईटी कानपुर की एथलेटिक टीम का एक्टिव मेंबर था। 

तीन दिन तक लटकता रहा शव  

पुलिस के मुताबिक, शव तीन दिन पुराना लग रहा है। हॉस्टल नंबर 1 के आसपास रहने वाले छात्रों की सूचना पर टीम पहुंची थी। जिसके बाद रूम नंबर 123 का दरवाजा तोड़ा गया। फंदे से लटकते शव को उतारकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।  

वजह तलाशने में जुटी पुलिस 

छात्रों का कहना है धीरज पिछले कुछ दिनों से चुपचाप रहता था। हालांकि, इस बात का किसी को अंदाजा नहीं था कि वो इतना आत्मघाती कदम उठा लेगा। गौरतलब है कि, पुलिस टीम आईआईटी प्रशासन के साथ मिलकर घटना की वजह जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में अभी कुछ सामने नहीं आया है। छात्र के परिजन से भी बातकर आत्महत्या की वजह तलाशने की कोशिश की जाएगी। 

(कानपुर से ज्ञानेन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट) 

ये भी पढ़ें- 
Optical Illusion: अहिरावण के बीच में कहां छिपा है महारावण, कोई परमज्ञानी ही 5 सेकंड में ढूंढ़ पाएगा 

Bike से दोस्तों के सामने हवाबाजी कर रहा था लड़का, अचानक पहुंचे पिता ने सुताई कर उतारा भूत, Video Viral
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।