1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लड़की ऑफिस से IIT कानपुर गई, कमरा अंदर से बंद किया और लगा ली फांसी, ऐसा खुला मौत का राज

लड़की ऑफिस से IIT कानपुर गई, कमरा अंदर से बंद किया और लगा ली फांसी, ऐसा खुला मौत का राज

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 14, 2026 05:43 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 07:25 pm IST

Suicide In IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन लड़की ने कमरा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लड़की को अंदर से निकाला। फॉरेंसिक टीम ने लड़की के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है।

IIT Kanpur suicide case- India TV Hindi
IIT कानपुर में जूनियर महिला टेक्नीशियन ने लगाई फांसी। Image Source : REPORTERS INPUT

IIT Kanpur Suicide Case: यूपी में कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में स्थित IIT Kanpur में जूनियर टेक्नीशियन के पद पर तैनात युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब महिला मित्र को घटना की जानकारी हुई तो उसने घटना कि सूचना आईआईटी प्रशासन को दी। जिसके बाद आईआईटी प्रशासन ने 112 नंबर डायल करके घटना की सूचना पुलिस को दी। फिर कल्याणपुर थाने की फोर्स एडीसीपी कल्याणपुर मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू की।

IIT में जूनियर टेक्नीशियन पद पर थीं तैनात

26 साल की अंजू कुमारी मूल रूप से जादूगोड़ा, झारखंड की रहने वाली थीं। मिली जानकारी के अनुसार, वह देर रात ऑफिस से अपने आईआईटी कैंपस  टाइप एल रूम 102 में चली गईं। देर रात को ही उन्होंने अपने दुप्पटे से पंखे के सहारे लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ऑफिस जाने के लिए महिला मित्र आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटकाने पर भी अंदर से कोई आहट ना आने पर आईआईटी प्रशासन को जानकारी दी।

फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

सूचना के बाद कल्याणपुर थाने की फोर्स दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो युवती का फंदे से लटकता शव देख सभी के होश उड़ गए। जानकारी मिलते ही एडसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घटना की जांच-पड़ताल शुरू हुई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर युवती का मोबाइल कब्जे में कर लिया है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया युवती का शव

एडीसीपी वेस्ट कपिल देव ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटना की गहनता से जांच की है। मृतका के परिजनों को सूचना कर दी गई है। युवती का शव कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(इनपुट- ज्ञानेंद्र शुक्ला)

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: बच्चे आज भी समझते हैं ड्यूटी पर हैं पिता, पुलवामा हमले के 7 साल बाद आज किस हाल में शहीद का परिवार? उनके छोटे भाई ने नम आंखों से बयां की दास्तान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।