1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: युवक ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई, आशीर्वाद देते हुए कहा- "जाओ, जहां भी रहो, खुश रहो"

VIDEO: युवक ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई, आशीर्वाद देते हुए कहा- "जाओ, जहां भी रहो, खुश रहो"

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 18, 2025 04:00 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 04:00 pm IST

जौनपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। पत्नी का प्रेम प्रसंग पिछले दो साल से चल रहा था।

तीनों की तस्वीर- India TV Hindi
तीनों की तस्वीर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से आई एक घटना ने समाज में नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, यहां के एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। पति ने मंदिर में खुद अपनी मौजूदगी में पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई। खासकर, ये घटना ऐसे समय में आई है जब प्रेम प्रसंग की वजह से पतियों की हत्या के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे शादीशुदा युवक में डर का माहौल है। यह मामला जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील के सराय मोहिद्दीनपुर गांव का है। 

शादी के बाद नोएडा चला गया

दरअसल, अरविंद बिंद नामक व्यक्ति की शादी दो साल पहले सरायख्वाजा गांव की एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद अरविंद नोएडा में नौकरी करने चला गया और उनकी पत्नी गांव में ही रहती थी। इसी दौरान पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के ही सौरभ बिंद से शुरू हो गया, जो पिछले दो साल से चल रहा था।

खाना बना देती थी, खुद नहीं खाती थी

अरविंद ने कई बार अपनी पत्नी को इसके लिए मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। वह सौरभ बिंदू से लगातार बात कर रही थी। इससे परेशान होकर अरविंद अपनी पत्नी को साथ नोएडा ले गया। नोएडा पहुंचने के बाद भी पत्नी का व्यवहार नहीं बदला। उसने खाना-पीना छोड़ दिया। सिर्फ पति का भोजन बनाकर रख देती थी, लेकिन खुद नहीं खाती थी। पति को इस बात का डर सताने लगा कि कहीं पत्नी खाने में जहर न मिला दे, जिसके चलते वह बाहर खाना खाता था।

गांव के मंदिर में दोनों की कराई शादी

पत्नी के व्यवहार से तंग आकर अरविंद उसे लेकर वापस गांव आ गया। इसके बाद उसने  प्रेमी सौरभ बिंद को बुलवाया और अपनी मौजूदगी में गांव के एक मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उससे करवा दी, जिसका वीडियो सामने आया है। प्रेमी खुशी-खुशी महिला की मांग में सिंदूर भर रहा है। अरविंद ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया और कहा, "जाओ, जहां भी रहो, खुश रहो।"

(रिपोर्ट-  सुधाकर शुक्ला)

ये भी पढ़ें-

राजस्थान: एक से शादी, दो मर्दों से प्रेम, प्यार धोखा और मर्डर की अजब कहानी, जानकर उड़ जाएंगे होश

'माय लॉर्ड मेरी शादी खत्म कीजिए.., नाबालिग लड़की की गुहार सुनते ही सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत दे दी डेट, जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।