मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भ्रूण को कूड़े के ढेर में फेंकने वाले जीजा-साली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि साली अपने जीजा से प्यार करती थी इसलिए उसने गर्भ में पल रहे बच्चे को मार डाला। घटना 24 जून की है।
पुलिस ने जीजा साली को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, शहर के रुड़की चुंगी इलाके में नवजात बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए एक युवक और एक युवती जो आपस में जीजा-साली को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस को 24 जून को सूचना मिली थी कि रुड़की चुंगी के पास कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी थी।
सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से पुलिस को दो संदिग्धों की जानकारी मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए 4 जुलाई को बामनेहड़ी पुल के पास से मुख्य आरोपी अभिषेक और उसकी सहयोगी प्रिया को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक की उम्र करीब 27 साल है जबकि युवती प्रिया की उम्र लगभग 19 साल बताई जा रही है।
जीजा ने साली को कर दिया प्रेग्नेंट
जानकारी के मुताबिक, अभिषेक का अपनी साली प्रिया से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों में नाजायज संबंध भी बने हुए थे। नाजायज संबंधों की वजह से प्रिया प्रेग्नेंट हो गई। 4 महीने की प्रेग्नेंट होने के बाद जब प्रिया ने अपने जीजा अभिषेक को बताया कि उसके गर्भ में तुम्हारा बच्चा पल रहा है तो अभिषेक और प्रिया ने गर्भ में पल रहे 4 महीने के भ्रूण की हत्या की साजिश रच डाली।
गर्भ में पल रहे बच्चे को मार डाला
अभिषेक ने गर्भपात की दवा प्रिया को खिलाकर उसके गर्भ में पल रहे नवजात बच्चे की हत्या कर दी। जीजा साली दोनों ने मिलकर भ्रूण को रुड़की चुंगी के पास कूड़े के देर में डाल दिया। पुलिस ने अभिषेक और प्रिया को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने भ्रूण हत्या मामले में पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इनपुट- योगेश त्यागी
संपादक की पसंद