उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना सेन पश्चिम पारा इलाके में रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बाइक से दो किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली। मृतक फौजी चेतराम पासवान बखरिया गांव में रहता था साथ में पत्नी सुनीता और बेटा दीप रहते थे।
ट्रेन से कटा मिला रिटार्यड फौजी का शव
पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने सूचना दी कि इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास ट्रेन से कटा शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो उसकी पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई। आधार कार्ड से एड्रेस भी मिल गया।
शव के पास ही पड़ी मिली लाइसेंसी बंदूक
पुलिस जब मृतक चेतराम के घर सूचना देने पहुंची तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। पुलिस जब अंदर पहुंची तो दो शवों को देखकर सन्न रह गई। दोनों शवों के पास डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक भी पड़ी हुई थी।
बंदूक और शवों को पुलिस ने लिया कब्जे में
थाना पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बलाया और घटना के सबूत जुटाने में जुट गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डबल बैरल बंदूक और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस के अनुसार घटना को देखने पर लगता है कि पारिवारिक विवाद में फौजी ने पहले अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या की फिर इसके बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की जांच करने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन टाडा मौके पर पहुंचे है। घटना क्यों हुई? क्या कारण थे? इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
कानपुर से ज्ञानेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट