1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में गैंगरेप के बाद दो लड़कियों का शव पेड़ से लटका मिला, 3 आरोपी हिरासत में

कानपुर में गैंगरेप के बाद दो लड़कियों का शव पेड़ से लटका मिला, 3 आरोपी हिरासत में

 Published : Feb 29, 2024 10:07 am IST,  Updated : Feb 29, 2024 10:22 am IST

परिजनों के आरोप पर कानपुर पुलिस ने नाबालिक बच्चियों के साथ गैंगरेप, पॉस्को और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

गैंगरेप के बाद दो लड़कियों का शव पेड़ से लटका मिला- India TV Hindi
गैंगरेप के बाद दो लड़कियों का शव पेड़ से लटका मिला Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो नाबालिग लड़कियों का शव पेड़ से लटका मिला है। मामला घाटमपुर कोतवाली के एक गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, लड़कियों का शव गेहूं के खेत में बेर के पेड़ पर दुप्पटे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने एक भट्ठे के ठेकेदार के लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। 

तीन आरोपी हिरासत में लिए गए

परिजनों के आरोप पर कानपुर पुलिस ने नाबालिक बच्चियों के साथ गैंगरेप, पॉस्को और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

सुसाइड या मर्डर जांच कर रही पुलिस 

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को गैंगरेप के बाद पेड़ से लटकाया या फिर लड़कियों ने आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस अभी इसे आत्महत्या ही मान रही है। इसलिए धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने दिया ये बयान

डीसीपी साउथ जोन रविन्द्र कुमार ने बताया कि घाटमपुर कोतवाली के एक गांव में स्थित भट्ठे के पास लड़कियों का पेड़ से लटका शव मिला है। परिजनों ने भट्ठे पर काम करने वाले तीन लोगों गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। 

 

 रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र शुक्ला  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।