1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेटे ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो पिता ने खा लिया जहर, डॉक्टर भी नहीं बचा पाए जान

बेटे ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो पिता ने खा लिया जहर, डॉक्टर भी नहीं बचा पाए जान

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 25, 2025 10:03 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 10:03 pm IST

मृतक झगड़ू शराब का आदी था। शनिवार के दिन भी उसने बेटे से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। बेटे ने बात नहीं सुनी तो उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

jhagru- India TV Hindi
मृतक झगड़ू Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर जहर खा कर आत्महत्या कर ली। घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बाकर गंज गांव की है। यहां रहने वाले एक 55 वर्षीय अधेड़ ने शराब के नशे की लत पूरी न होने के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बाकर गंज गांव का रहने वाला झगडू (55) पुत्र भोंदू शराब का लती था। शनिवार की सुबह वह अपनी शराब की लत पूरी करने के लिए अपने बेटे से रूपया मांगा‌। 

बाजार से जहर खरीदकर खाया

बेटे ने नशे के लिए रुपया देने से इंकार कर दिया तो गुस्से में झगड़ू ने बाजार से जहरीला पदार्थ खरीदकर खा लिया और रास्ते में ही गिर गया। परिजनों को जब उसके बेहोश होने की खबर मिली तो परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गये। जहां, हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर किया। 

पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

प्रयागराज पहुंचते ही रास्ते में अधेड़ की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां शाम को शव आने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अधेड़ की मौत से परिवार में मचा कोहराम मचा है।

(कौशांबी से अयमन अहमद की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

यूपी: अलीगढ़ में मंदिरों की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा मिलने से तनाव, जानें फिर क्या हुआ

यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की कार का एक्सीडेंट, हादसे के बाद का सामने आया VIDEO

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।