1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या की तर्ज पर तैयार हो रहा 50 फीट का एक और राम मंदिर, बीजेपी नेता ने भूमि पूजन भी किया, जानें कहां होंगे दर्शन

अयोध्या की तर्ज पर तैयार हो रहा 50 फीट का एक और राम मंदिर, बीजेपी नेता ने भूमि पूजन भी किया, जानें कहां होंगे दर्शन

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 16, 2024 01:37 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 03:04 pm IST

महाराष्ट्र के मुंबई में भी अयोध्या की तरह राम मंदिर बनाया जा रहा है। मुंबई के वर्सोवा में राम मंदिर की 50 फीट ऊंची प्रतिकृति तैयार की जाएगी। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।

Ayodhya- India TV Hindi
अयोध्या की तरह बन रहे राम मंदिर का आज भूमि पूजन हुआ Image Source : INDIA TV

लखनऊ: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में पूरे देश में राम मंदिर को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। इस बीच खबर मिली है कि महाराष्ट्र के मुंबई में भी अयोध्या की तरह राम मंदिर बनेगा। मुंबई के वर्सोवा में राम मंदिर की 50 फीट ऊंची प्रतिकृति तैयार की जाएगी। ये बिल्कुल राम मंदिर की कॉपी होगी।

क्या है पूरा मामला? 

मुंबई के वर्सोवा में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर 50 फीट ऊंची प्रतिकृति तैयार की जा रही है। यह प्रतिकृति बिल्कुल अयोध्या के राम मंदिर जैसी होगी। इसका भूमि पूजन आज बीजेपी नेता नितेश राणे ने किया है। यह राम मंदिर 21, 22 और 23 जनवरी तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। ऐसे में जो लोग अयोध्या नहीं जा सकते, वो इस मंदिर के जरिए रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इसे हुबहू अयोध्या की तरह बनाया जाएगा।

इस भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति के लिए ठीक राम मंदिर जैसे ही खंबे लगाए गए हैं। इस पर देवी-देवताओं के चित्र भी बने हैं। इस मंदिर में सुंदरकांड और पूजा पाठ किया जाएगा, जैसे अयोध्या में पूजा की जा रही है। मुंबई के ओशिवारा में खासतौर पर इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।

भले ही इस प्रतिकृति को 10 दिनों तक ही रखा जाएगा लेकिन एक सामान्य मंदिर की तरह इसका भी भूमि पूजन विधि के साथ किया गया है और काम की शुरुआत हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें: 

एमपी: नौकरी के बदले लड़की से 'गंदा काम' करने की डिमांड करने वाला अधिकारी सस्पेंड, गिरफ्तार भी हुआ 

शराब पीने के बाद इंसान को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर? हैरान कर देगी ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।