Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनाव: सपा की तीसरी लिस्ट जारी, बदायूं में धर्मेंद्र यादव की जगह चाचा शिवपाल सिंह यादव को दिया टिकट

लोकसभा चुनाव: सपा की तीसरी लिस्ट जारी, बदायूं में धर्मेंद्र यादव की जगह चाचा शिवपाल सिंह यादव को दिया टिकट

Reported By : Ruchi Kumar Written By : Rituraj Tripathi Published : Feb 20, 2024 06:39 pm IST, Updated : Feb 20, 2024 06:51 pm IST

लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी के कैंडीडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। बदायूं में सपा ने अपना कैंडीडेट बदलकर चाचा शिवपाल सिंह यादव को टिकट दिया है।

samajwadi party- India TV Hindi
Image Source : FILE सपा ने तीसरी लिस्ट जारी की

लखनऊ: लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बदायूं से सपा ने धर्मेंद्र यादव का पत्ता काट दिया है और चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है। कैराना से इकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन और हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को उम्मीदवार बनाया गया है। 

सपा ने अपनी लिस्ट में कुछ जिलों के लिए प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। अमरोहा में महबूब अली, रामअवतार सैनी, कन्नौज और आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव और बागपत में मनोज चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। 

दूसरी लिस्ट में किसका नाम?

इससे पहले सपा ने दूसरी लिस्ट को सोमवार को जारी किया था। सपा ने गाजीपुर की सीट से अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया था। मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी , प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, चंदौली से वीरेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया था।

पहली लिस्ट में इनके नाम शामिल

समाजवादी पार्टी ने इससे पहले 30 जनवरी को लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कुल 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट मिला है।संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, एटा से देवेश शाक्य, लखीमपुर खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनन्द भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य और अकबरपुर से राजाराम पाल को टिकट मिला था।

वहीं, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल और  फैजाबाद से अवधेश प्रसाद और अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा को सपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके अलावा बस्ती से रामप्रसाद चौधरी और गोरखपुर लोकसभा सीट से काजल निषाद को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। 

बता दें कि पहली लिस्ट में बदायूं से धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन तीसरी लिस्ट में इसमें संशोधन किया गया और बदायूं से चाचा शिवपाल को टिकट दिया गया।

ये भी पढ़ें: 

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: गड़बड़ी करने वाले रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह के बारे में जानते हैं? 

राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह के पास कितनी संपत्ति है? लग्जरी कारों में है दिलचस्पी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement