1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सांड ने भागती लड़की को जमीन पर पटककर पैरों तले रौंदा, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV

सांड ने भागती लड़की को जमीन पर पटककर पैरों तले रौंदा, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 03, 2026 11:36 am IST,  Updated : Feb 03, 2026 11:44 am IST

सांड ने एक लड़की को दौड़कर पैरों तले रौंद दिया, जिसका सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो लखनऊ के चौपटिया का बताया जा रहा है।

लड़की पर सांड का हमला- India TV Hindi
लड़की पर सांड का हमला Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सांड ने सड़क पर चल रही एक लड़की पर अचानक हमला कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह मामला लखनऊ के चौपटिया इलाके का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सांड अचानक लड़की की ओर दौड़ता है। घबराकर लड़की भागने की कोशिश करती है, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद सांड उसे पैरों तले रौंदने लगता है।

घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बड़ी मशक्कत के बाद सांड को वहां से भगाया और लड़की को उसके चंगुल से छुड़ाया।

सांड के हमले में किसान की मौत

एक अन्य खबर में, यूपी के मथुरा जनपद के एक गांव में सांड के हमले में एक किसान की मौत हो गई। यह घटना सुरीर कोतवाली क्षेत्र के राजागढ़ी गांव में उस समय हुई जब किसान खेत में खड़ी गेहूं की फसल में घुसे एक सांड को भगाने गया था। इसी दौरान सांड ने किसान पर हमला कर दिया, जिसमें किसान की मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार, सुरीर कोतवाली क्षेत्र के राजागढ़ी निवासी किसान लोकेंद्र (35) शनिवार सुबह तड़के जब रखवाली के लिए खेत पहुंचा तो एक आवारा सांड को गेहूं के खेत में घुसा हुआ देखा। पुलिस के अनुसार, किसान ने सांड को भगाने का प्रयास किया। सांड ने किसान पर हमला कर दिया और आवाज सुनकर पहुंचे एक अन्य किसान ने लोकेन्द्र को घायल अवस्था में देख परिजनों को सूचना दी। घायल किसान को तुरंत वृन्दावन के रामकिशन मिशन धर्मार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें-

लिफ्ट में नहीं मिली एंट्री तो पीठ पर भारी सामान लाद 6 मंजिल चढ़ा डिलीवरी बॉय, VIDEO देख लोगों का खून खौला

सुनेत्रा पवार इस हफ्ते संभालेंगी डिप्टी CM का कार्यभार, मंत्रालय में मिला अजित पवार का ही केबिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।