1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 4 दिन से बंद बिरयानी की दुकान में मिला शव, फ्रीजर में रखी थी बॉडी, चोट का कोई निशान नहीं

4 दिन से बंद बिरयानी की दुकान में मिला शव, फ्रीजर में रखी थी बॉडी, चोट का कोई निशान नहीं

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 01, 2026 04:43 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 05:27 pm IST

दुकान के मालिक ने बताया कि उसके पिता का निधन हो गया था। इस वजह से चार दिन से उसकी दुकान बंद थी। रविवार को वह जब दुकान पर पहुंचा तो फ्रीजर में शव पड़ा हुआ मिला।

Biryani Shop dead Body- India TV Hindi
दुकान के फ्रीजर में मिला शव Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बिरयानी की दुकान में शव मिला है। घटना बक्शी का तालाब इलाके की है। यहां वेज बिरयानी की बंद दुकान में फ्रीजर में युवक का शव मिला है। दुकान 4 दिन से बंद थी। रविवार को दुकान मालिक आया तो फ्रीजर में उसे शव मिला। शव देख दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। शुरुआत में शव के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। हालांकि, बाद में शव के साथ एक आधार कार्ड मिला, जिसके जरिए युवक की पहचान विजय पाल नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है।

जीसीआरजी गेट के पास हुई घटना

मामला बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के जीसीआरजी गेट के पास का है। कॉलेज गेट के सामने वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में युवक का शव मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक के पिता की मौत के कारण पिछले 3-4 दिनों से बंद थी। रविवार सुबह दुकान मालिक ने जब दुकान खोली तो फ्रीजर खोलते ही शव देखकर सन्न रह गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

शव पर चोट का कोई निशान नहीं

मृतक की पहचान विजय पाल (उम्र लगभग 35-38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पुत्र डलई, निवासी किशुनपुर (बीकेटी थाना क्षेत्र) था। उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे शिनाख्त हुई, और परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फ्रीजर का कनेक्शन कटा हुआ था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है कि शव कैसे फ्रीजर में पहुंचा, क्या यह हत्या है या कोई अन्य कारण (जैसे हार्ट अटैक या अन्य)। फिलहाल यह मर्डर मिस्ट्री जैसा मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें-

यूपी में 'संतोष शुक्ला' नाम के शख्स को जबरन कबूल करवाया गया इस्लाम, 12 सालों तक सहा जुल्म, आज घर वापसी

होली और रमजान के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर में धारा 163 लागू, रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर रहेंगे बंद

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।