1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh 2025: कितने श्रद्धालुओं ने अब तक त्रिवेणी संगम पर किया स्नान, यहां जानें

Mahakumbh 2025: कितने श्रद्धालुओं ने अब तक त्रिवेणी संगम पर किया स्नान, यहां जानें

 Reported By: Vishal Singh, Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 13, 2025 07:08 am IST,  Updated : Jan 13, 2025 09:57 am IST

प्रयागराज में आयोजित इस बार के महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं आज से महाकुंभ की शुरुआत भी हो गई है। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं का लगातार आना शुरू हो गया है।

त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी।- India TV Hindi
त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी। Image Source : PTI

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे हैं। यहां पर लगातार श्रद्धालुओं के आने और स्नान करने का सिलसिला जारी है। इस बीच रविवार रात 10 बजे तक यहां 85 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। बता दें कि 11 जनवरी शनिवार को महाकुंभ में 34 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। वहीं 12 जनवरी को रविवार रात 10 बजे तक यहां 50 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वहीं आज सोमवार सुबह 7.30 बजे तक 35 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। सुबह 9.30 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 60 लाख तक पहुंच गया। इस तरह से अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। 

रविवार को 50 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पौष पूर्णिमा से एक दिन पहले रविवार को करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम में डुबकी लगाई। रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान कि मुताबिक, पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और बड़ी संख्या में साधु-संत अनुष्ठान करने और डुबकी लगाने के लिए संगम पर एकत्र हुए हैं। 

दो दिनों में 85 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि शनिवार को भी संगम में स्नान करने के लिए 33 लाख श्रद्धालु आए थे। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों (शनिवार और रविवार) में 85 लाख से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया। अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष महाकुम्भ में 45 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जो इसे इतिहास का सबसे बड़ा समागम बना देगा। महाकुंभ में पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को निर्धारित है और इस दौरान सभी अखाड़े निर्धारित क्रम में अपने अनुष्ठानिक स्नान करेंगे। 

यह भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: मेले में लगाई गई मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा, सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने दिया बयान

Mahakumbh 2025: कड़ाके की ठंड में भी कैसे नंगे बदन रहते हैं नागा साधु? जानिए इसके पीछे का क्या है राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।