1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद काबू में हालात, अखाड़ों ने अमृत स्नान शुरू किया

Mahakumbh: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद काबू में हालात, अखाड़ों ने अमृत स्नान शुरू किया

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 29, 2025 07:23 am IST,  Updated : Jan 29, 2025 09:40 am IST

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हालात काबू में आ गए हैं और अखाड़ों ने अमृत स्नान शुरू कर दिया है। अखाड़ा परिषद के संतों ने सीएम योगी से भी बात की है।

Mahakumbh- India TV Hindi
अखाड़ों ने अमृत स्नान शुरू किया Image Source : INDIA TV

Kumbh Mela 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हालात काबू में आ गए हैं। पहले ये खबर सामने आई थी कि सभी 13 अखाड़ों ने अमृत स्नान रद्द कर दिया है। हालांकि अब अखाड़ों ने अमृत स्नान शुरू कर दिया है। अखाड़ा परिषद ने सीएम योगी से भी बात की है। 

महाकुंभ में भगदड़ के बाद श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी गई थी 

दरअसल भगदड़ के बाद महाकुंभ में क्राउड डायवर्जन प्लान लागू किया गया था और महाकुंभ में श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई थी। शहर के बाहर ही श्रद्धालुओं के जत्थों को रोका गया था। 10 से ज्यादा डीएम भीड़ को मैनेज करने में जुटे थे। प्रयागराज के बॉर्डर के इलाकों में अधिकारियों को सक्रिय किया गया था। 

आज महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान

आज प्रयागराज महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान है। आज मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। लेकिन उससे पहले प्रयागराज में संगम तट पर भगदड़ मची, जिसमें कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। घायलों को महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल और प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है। 

प्रशासन के मुताबिक, मेला क्षेत्र में कुछ महिलाओं के दम घुटने की वजह से धक्का मुक्की हुई, जिसके बाद एक के ऊपर एक महिलाएं और पुरुष गिरे। बेरीकेडिंग टूटी और करीब 2 दर्जन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भगदड़ की सूचना मिलते ही 50 से ज्यादा एंबुलेंस संगम तट पर पहुंचीं और घायलों को अलग अलग अस्पतालों में लेकर गई। घायलों का इलाज मेला परिसर में बने केंद्रीय अस्पताल में चल रहा है। कुछ घायलों को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में भेजा गया है। प्रशासन के मुताबिक, अब स्थिति काबू में है और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें।

रामभद्राचार्य ने भक्तों से की थी ये अपील

इससे पहले धर्मगुरू रामभद्राचार्य ने भक्तों से अपील की थी कि वह आज संगम आने का आग्रह छोड़ दें। वहीं पीएम मोदी ने सीएम योगी से बात की है और घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।