1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की बढ़ेंगी मुश्किलें, सीएम योगी को अपशब्द बोलने पर हुई FIR

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की बढ़ेंगी मुश्किलें, सीएम योगी को अपशब्द बोलने पर हुई FIR

 Published : Oct 11, 2023 06:55 am IST,  Updated : Oct 11, 2023 07:28 am IST

अक्सर अपने बयान को लेकर विवादों में रहनेवाले महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। सीएम योगी के खिलाफ अपशब्द बोलने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

महामंडलेश्वर यति...- India TV Hindi
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद Image Source : इंडिया टीवी

गाजियाबाद : महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीएम योगी को अपशब्द बोलने पर यह एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक  महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी पर थाना मसूरी में FIR दर्ज हुई है।

गाजियाबाद में DM दफ्तर पर प्रदर्शन 

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी के खिलाफ गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई करने के खिलाफ गाजियाबाद में DM दफ्तर पर प्रदर्शन किया गया। जनपद में धारा 144 लगे होने के बावजूद सैकड़ों  की तादाद में कार्यकर्ता डीएम ऑफिस के अंदर मुख्य सड़क पर धरना देकर बैठ गए थे। खुद पिंकी चौधरी कार्यकर्ताओं के कंधे पर बैठकर DM ऑफिस पहुंचे थे। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला।

 यति नरसिंहानंद को पुलिस ने रोका

इधर, डासना देवी मंदिर से पिंकी चौधरी को समर्थन देने डीएम ऑफिस जा रहे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को पुलिस ने वहीं पर रोक दिया था। इसे लेकर पुलिस और महामंडलेश्वर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान धक्का-मुक्की में वे जमीन पर गिर पड़े। एसीपी ने हाथ जोड़कर उन्हें उठाया और वापस मंदिर में ले गए।

हमें मरना मंजूर है नरसिंहानंद 

पुलिस के इस दुर्व्यवहार से नाराज महामंडलेश्वर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जारी संदेश में अपशब्द कहे। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो दारुल उलूम देवबंद और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई करके दिखाए। यति नरसिंहानंद ने कहा कि सीएम योगी जितने मुकदमे चाहें लगा लें। हमें मार दें, .मरना मंजूर है ..। या तो जेल डाल दीजिए धाराएं नकली लगा सकते हैं तो लगा दें.. केवल मैं अपने बच्चों के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं.. यही गलती है मेरी। आप राजा बनकर बैठे हो मेरे बच्चों की मेहनत पर.. हमारे खून पसीने पर...उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के पास मौका था महाराणा प्रताप बनने का लेकिन वो जो भी बने वह दुनिया देखेगी।

यति नरसिंहानंद गिरी पर थाना मसूरी में FIR दर्ज हुई है। ये FIR डासना चौकी इंचार्ज प्रशांत गौतम ने दर्ज कराई है, जिसमें महामंडलेश्वर पर IPC सेक्शन 505, 295A और 67 IT एक्ट के सेक्शन लगाए गए हैं।

डासना मंदिर के पुजारी हैं नरसिंहानंद

यति नरसिंहानंद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित डासना मंदिर के पुजारी हैं जो अपने बयानों को लेकर पहले भी विवादों में रहे हैं। इससे पहले हरिद्वार धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ कथित रूप से भडकाऊ भाषण देने के मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

(रिपोर्ट-जुबैर अख्तर )

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।