1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: SIR में वोट कटने पर गांव बना मैदान-ए-जंग, खूब चले ईंट-पत्थर और डंडे; दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल

VIDEO: SIR में वोट कटने पर गांव बना मैदान-ए-जंग, खूब चले ईंट-पत्थर और डंडे; दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 22, 2026 03:43 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 03:43 pm IST

Mainpuri Village Violence: मैनपुरी में दो पक्षों के करीब 40-50 लोग तब आपस में भिड़ गए जब SIR के तहत एक पक्ष के कुछ वोट कट गए और उसका आरोप दूसरे पक्ष पर लगा, तो लोग लाठी-डंडे और पत्थर लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।

Mainpuri SIR Clash- India TV Hindi
मैनपुरी में मतदाता सूची से वोट कटने पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। Image Source : REPORTERS INPUT

Mainpuri Violence: यूपी के मैनपुरी में SIR के तहत वोट काटे जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। यहां खूब लाठी-डंडे और पत्थर चले जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हिंसा के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और मामले की शिकायत करवाने के बाद कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानें ये पूरा मामला क्या है।

BLO पर लगा था पक्षपात का आरोप

बता दें कि ये केस मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम भाई खा का है। यहां भारत निर्वाचन आयोग की ओर से SIR प्रक्रिया को लेकर कैंप लगाया गया था। जहां मौजूद मोहम्मद जहूर ने मोहल्ले के ही रहने वाले गयाश अहमद के भाई जो कि BLO हैं, उन पर वोट काटने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर गहमागहमी शुरू हुई थी।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बरसाए लाठी-डंडे

बाद में ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस हिंसा में दोनों पक्षों के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस लड़ाई-झगड़े का पूरा वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पत्थर लगने के बाद रोते-चिल्लाते दिखे लोग

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्ष आपस में झगड़ रहे हैं। दोनों तरफ से पहले लाठी-डंडे चलते हैं और फिर ईंट-पत्थर फेंके जाने लगते हैं। इस हमले में कई लोगों को ईंटें लगीं और वे वहीं दर्द के मारे रोने-चिल्लाने लगे। इस दौरान, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

वोट कटने पर गांव बन गया रणभूमि

बताया जा रहा है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा भी है। इस विवाद में एक पक्ष पूर्व प्रधान और दूसरा वर्तमान प्रधान का है। वोट कटने के बाद ये आशंका जताई गई कि जानबूझकर एक पक्ष के वोट कटवाए गए हैं और फिर इसी को लेकर बवाल शुरू हो गया।

(इनपुट- सलमान मंसूरी)

ये भी पढ़ें- VIDEO: हापुड़ की बारात में भारी बवाल, नाच रही लड़कियों को बदमाशों ने छेड़ा; घरवालों ने रोका तो घेरकर की पिटाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।