1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, 5 डॉक्टरों की हुई मौत, 1 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, 5 डॉक्टरों की हुई मौत, 1 घायल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 27, 2024 07:54 am IST,  Updated : Nov 27, 2024 08:21 am IST

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार पांच डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पांचों डॉक्टर सैफई मेडिकल कालेज में तैनात थे।

कन्नौज में भीषण सड़क हादसे में डॉक्टरों की मौत- India TV Hindi
कन्नौज में भीषण सड़क हादसे में डॉक्टरों की मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांच डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पांचों डॉक्टर सैफई मेडिकल कालेज में तैनात थे और लखनऊ से वापस सैफई जा रहे थे। यह हादसा तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 196 किलोमीटर कट के पास हुआ।

यह हादसा बुधवार सुबह करीब 3:43 बजे हुआ। स्कॉर्पियो कार UP 80 HB 0703 जो आगरा जा रही थी। ड्राइवर को झपकी आई और कार डिवाइडर को तोड़ते हुए आगरा से लखनऊ की ओर आ गई और ट्रक नंबर RJ 09 CD 3455 से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच डॉक्टर शामिल हैं। मृतकों में से एक व्यक्ति का नाम जयवीर सिंह है, जो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जयवीर सिंह का इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।  हादसे के बाद मृतकों के परिवारजनों को जानकारी दे दी गई है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (रिपोर्ट- सुरजीत कुशवाहा)

ये भी पढ़ें-

फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री के घर के पास गोलीबारी, इवेंट मैनेजर के कान को छूकर निकली गोली; हालत गंभीर

26 सालों से भारत में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।