1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सो रही युवती को भाई ने मारी गोली, बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

सो रही युवती को भाई ने मारी गोली, बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 05, 2026 07:04 am IST,  Updated : Jul 05, 2026 07:04 am IST

मेरठ में एक युवक ने घर में सो रही अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार।- India TV Hindi
हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मेरठ: यूपी के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती घर में सो रही थी तभी उसके भाई ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़िता को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। फिलहाल अस्पताल की सूचना पर पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ युवती की हत्या के आरोप में उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देसी पिस्तौल से मारी गोली

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह मेरठ में एक युवक को बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक ने अपनी 21 वर्षीय बहन की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी जब वह घर पर सो रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेरठ के लोहियानगर पुलिस स्टेशन के तहत जाकिर कॉलोनी इलाके का यह मामला है। यहां अफशा (23) नाम के युवक ने कथित तौर पर देसी पिस्तौल से अपनी बहन अक्सा के सिर में गोली मार दी। परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल युवती को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी युवक के पास से बरामद किया गया है। कोतवाली सर्कल ऑफिसर संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे लगता था कि उसका "चरित्र ठीक नहीं है"। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके अलावा फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें-

हरियाणा के बहादुरगढ़ में हत्या के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, दोनों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था, एक पुलिसकर्मी भी घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।