1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जमीन की नपाई के लिए पहुंचे दोनों पक्ष, विवाद बढ़ा तो शख्स की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या

जमीन की नपाई के लिए पहुंचे दोनों पक्ष, विवाद बढ़ा तो शख्स की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 09, 2023 02:48 pm IST,  Updated : Jun 09, 2023 02:48 pm IST

मामला यूपी के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र का है, जहां जमीन के विवाद के चलते एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। इसके बाद शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर एक शख्स की पीटकर हत्या कर दी गई। मामला जिले के कोखराज थाना क्षेत्र का है, जहां जमीन के विवाद के चलते एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। इसके बाद शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। 

"मुन्नालाल की जमीन की नपाई होनी थी"

थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि कौशांबी के 50 वर्षीय मुन्नालाल ने कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया गांव में साढ़े चार बीघा जमीन खरीदी थी। उस जमीन को लेकर मुन्नालाल व नौढ़िया गांव निवासी रामचंद्र व रूपचंद के बीच विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि आज मुन्नालाल की जमीन की नपाई होनी थी, इसलिए जब वो वहां पहुंचा तो रामचंद्र व रूपचंद पहले से ही मौजूद थे। 

"शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया"

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ और फिर रामचंद्र व रूपचंद ने मुन्नालाल की लाठी-डंडों से पिटाई की, जिससे मुन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुन्नालाल के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।