1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'एनडीए- I.N.D.I.A. या...', लोकसभा चुनाव में किसके साथ होगी बसपा, मायावती ने किया खुलासा

'एनडीए- I.N.D.I.A. या...', लोकसभा चुनाव में किसके साथ होगी बसपा, मायावती ने किया खुलासा

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Aug 23, 2023 02:10 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 02:10 pm IST

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बड़ा एलान किया है। मायावती ने कहा, ना तो एनडीए और ना ही इंडिया, बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

mayawati big announcement- India TV Hindi
लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती का बड़ा एलान Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बड़ा एलान किया है। बुधवार को लखनऊ में चल रही बहुजन समाज पार्टी की बैठक में चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया। बैठक के बाद बहुजन समाज पार्टी की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि बहुजन समाज पार्टी ना एनडीए और ना ही इंडिया, बल्कि अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।  इसके साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

बसपा सुप्रीमो ने संगठन और कैडर को मजबूत बनाने के लिए सदस्यों को गांव-गांव में छोटी बैठकें करने निर्देश दिए और इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए पुरानी गलतियों को दूर करने को कहा है। बैठक में मायावती ने साफ कहा कि गठबंधन की वजह से बसपा को फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ रहा है। बसपा को वोट तो दूसरी पार्टी में ट्रांसफर हो जाता है लेकिन दूसरी पार्टी अपना वोट बसपा में ट्रांसफर नहीं करवा पाती हैं। इसी वजह से पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।