1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस में बस से जा टकराई मिल्क टैंकर, उड़े परखच्चे, तीन लोगों की दर्दनाक मौत और 17 घायल

हाथरस में बस से जा टकराई मिल्क टैंकर, उड़े परखच्चे, तीन लोगों की दर्दनाक मौत और 17 घायल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 06, 2025 10:25 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 11:32 pm IST

यूपी के हाथरस में मिल्क टैंकर तेज गति से आ रही बस से टकरा गई जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हाथरस में बड़ा हादसा- India TV Hindi
हाथरस में बड़ा हादसा Image Source : REPORTER

यूपी के हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र के गांव समामई के निकट एक मिल्क टेंकर और रोडवेज बस में आमने सामने की जोरदार भिड़न्त हुई है। दुर्घटना में 14 साल के एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हुई है और 17 यात्री घायल हुए हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू करने में जुटी है। सभी घायलों को पुलिस ने CHC सासनी और जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा है। सीएचसी सासनी से आठ गंभीर घायलों को इलाज के  लिए आगरा रेफर किया गया है और कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने इस हादसे में तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है और बताया है कि एक बाइक को बचाने के दौरान बस, टैंकर से टकराई और पलट गई।

इस वजह से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बस अलीगढ़ से हाथरस लौट रही थी और मिल्क टैंकर अलीगढ़ जा रहा था। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रूहल 14 नंबर भट्टे के पास अचानक टैंकर के सामने एक साइकिल सवार आ गया और टैंकर के ड्राइवर ने साइकिल सवार को बचाना चाहा, तभी विपरीत दिशा से आ रही बस से टैंकर की आमने सामने की  टक्कर हो गई और टक्कर के बाद रोडवेज बस हाईवे पर पलट गई। इस घटना के बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया।


मौके पर ही कंडक्टर सहित तीन लोगों की मौत

घटना के बाद रोडवेज बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस को हटवाकर यातायात चालू कराया गया है। हादसे में कंडक्टर और एक यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है।

(हाथरस से प्रवीण की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।