1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली में दो बच्चों की गला घोंटकर मां ने की हत्या, फिर खुद को लगाई फांसी

रायबरेली में दो बच्चों की गला घोंटकर मां ने की हत्या, फिर खुद को लगाई फांसी

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 16, 2024 10:01 pm IST,  Updated : Jun 16, 2024 10:01 pm IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक बुरी घटना देखने को मिली है। यहां लालगंज क्षेत्र एक मां ने अपने 2 बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने खुद भी फांसी लगाकर हत्या कर ली।

MOTHER killed his two babies and then hanged herself raebareli- India TV Hindi
रायबरेली में दो बच्चों का गला घोंटकर मां ने की हत्या Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र में रविवार को रौंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना में एक महिला ने अपने दो बच्चों की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे विजयी मजरे लोदीपुर उतरावां गांव में रविवार अपराह्न बाद रतिभान यादव नामक व्यक्ति अपनी बहन कुसमा को छोड़ने उसके ससुराल पूरे भुइयन मजरे कनहा गांव गया था। रतिभान दोपहर बाद जब घर आया तो उसे कमरे में तख्त पर उसके बेटे रौनक (पांच) और बेटी रिमझिम (तीन) के शव पड़े मिले और पत्नी सोनी (37) का शव छत पर लगे पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। 

बच्ची की गला घोंटकर मां ने की हत्या, फिर खुद लगाई फांसी

उन्होंने बताया कि आशंका जतायी जा रही है कि सोनी ने अपने दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सूत्रों ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं। रतिभान यादव ने 15 साल पहले पूनम नामक एक महिला से विवाह किया था लेकिन उसे कोई संतान नहीं हुई। उसने पांच वर्ष पूर्व सोनी से दूसरी शादी की थी। वह दोनों पत्नियों के साथ रह रहा था। इस घटना के समय उसकी पहली पत्नी पूनम खेतों में काम करने गयी थी। यादव ने घटना के पीछे किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

बेंगलुरू में भी हुई थी ऐसी घटना

बता दें कि इससे पहले इस तरह की घटना बेंगलुरू में देखने को मिला था। यहां एक मां पर आरोप लगा कि उसी ने अपने बच्चो की हत्या कर दी। दरअसल वह बच्ची ऑटिस्टिक नाम की बीमारी से पीड़ित थी। पुलिस ने अपने मासूम बच्चे की हत्या के आरोप में राम्या को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि राम्या की आयु 35 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला का पति वेंकटेश नॉर्वे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इनकी शादी 11 साल पहले हुई थी। पहले इनकी जुड़वा बच्चियां पैदा हुईं। जिसमें से एक बच्ची ऑटिस्टिक से पीड़ित थी, जिसका स्कूल में दाखिला कर दिया गया था। अपनी दूसरी बच्ची की बीमारी से आहत होकर राम्या ने बच्ची की गला घोंटकर हत्या क दी. 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।