1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में पांचवां आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, बंगाल लेकर रवाना हुई CBI की टीम

सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में पांचवां आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, बंगाल लेकर रवाना हुई CBI की टीम

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 19, 2026 09:56 pm IST,  Updated : May 19, 2026 10:22 pm IST

सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में शामिल पांचवां आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विनय राय यूपी के गाजीपुर जिले का रहने वाला है।

चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला- India TV Hindi
चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में पांचवां आरोपी विनय राय को सीबीआई ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। विनय राय इस हत्याकांड की साजिश में शामिल था। आरोपी विनय यूपी के गाजीपुर जिले का रहने वाला है।

बंगाल लेकर रवाना हुई सीबीआई टीम

वाराणसी से गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम उसे बंगाल लेकर रवाना हो गई। पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई ने ये पांचवी गिरफ्तारी की है। सोमवार को एक गिरफ्तारी मुज्जफ्फरनगर से हुई थी।

इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है राजकुमार सिंह

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि सिंह को सीबीआई की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। 

6 मई को गोली मारकर हुई थी हत्या

सीएम अधिकारी के पीए रथ की 6 मई को मध्यग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के दो दिन बाद हुई थी। पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध के बाद सीबीआई ने पश्चिम बंगाल पुलिस से रथ की हत्या मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। 

इस मामले में SIT का भी हुआ गठन

सीबीआई की टीम ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली के विशेष अपराध विभाग के एक डीआईजी के नेतृत्व में 7 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। सीबीआई की टीम इस मामले में एक-एक कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। 

ये भी पढ़ें: 

Monsoon Update: कब आएगा मानूसन? सामने आ गई तारीख, IMD ने बताया पूरा शेड्यूल, गर्मी से मिलने वाली है बड़ी राहत

जिस पर लगा था अजीत सिंह की हत्या का आरोप, उसी 'प्रदीप कबूतरा' को राजभर की पार्टी में किया गया शामिल, गर्माया विवाद

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।