1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आशिया को मोनू से मेले में हुआ प्यार, अब अंशिका बन रचाई शादी; मंदिर में कराया शुद्धिकरण

आशिया को मोनू से मेले में हुआ प्यार, अब अंशिका बन रचाई शादी; मंदिर में कराया शुद्धिकरण

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 10, 2026 09:50 am IST,  Updated : Jan 10, 2026 10:17 am IST

बरेली में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से मंदिर में शादी रचाई। उसने मुस्लिम धर्म त्यागकर हिंदू धर्म अपना लिया और उसने अपना नाम भी आशिया से अंशिका कर लिया।

आशिया ने अंशिका बन मोनू से रचाई शादी। - India TV Hindi
आशिया ने अंशिका बन मोनू से रचाई शादी। Image Source : REPORTER INPUT

बरेली: जिले में प्यार की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जहां आशिया खान नाम की एक युवती अपने प्यार को पाने के लिए अंशिका बन गई। पूरा मामला कस्बा मीरगंज का बताया जा रहा है। मीरगंज की रहने वाले आशिया खान ने अपने प्रेमी मोनू के साथ बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में जाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। आशिया खान ने अपना नाम परिवर्तित करने के साथ ही धर्म भी परिवर्तित कर लिया है। आशिया ने हमेशा के लिए इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। इसके लिए बाकायदा आशिया का शुद्धिकरण भी कराया गया।

मेले में हुई थी दोनों की मुलाकात

दरअसल, आशिया से अंशिका बनी युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात मेले में मोनू से हुई और फिर दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किया। दोनों के बीच बात होती रही और फिर बातचीत होते-होते दोनों के बीच प्यार हो गया। अब दोनों ने शादी भी रचा ली है। दोनों ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में जाकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली। युवती ने बताया कि वह पिछले 4 सालो से सनातन धर्म को मानती थी और मंदिर भी जाती थी। मोनू से मुलाकात के बाद से ही वह हिंदू धर्म के रीति रिवाजों को मानने लगी थी।

सहमति से शादी करने का लिया फैसला

युवती ने बताया वह कुल मिलाकर 6 भाई-बहन हैं, जिसमें चार भाई और दो बहनें हैं। उसने कहा कि मैं मोनू के साथ अपनी मर्जी से शादी करना चाहती हूं। किसी ने कोई डराया-धमकाया नहीं है। मेरी इनसे मुलाकात भोजीपुरा के एक मेले में हुई थी। भोजीपुरा क्षेत्र में हमारी एक बहन रहती हैं, उनके घर पर आना जाना था। वहीं पर मेला घूमने गए थे। पहली ही नजर में प्यार हो गया और एक-दूसरे का नंबर हम लोगों ने ले लिया था। फिर बात होने लगी फिर धीरे-धीरे मुलाकात हुई और प्यार हो गया। फिर हम दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 

हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई शादी

बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में दोनों की हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न कराई गई। यहां आश्रम के पंडित ने पहले लड़की का शुद्धिकरण कराया। उसे गंगाजल व गौमूत्र पान के साथ गायत्री मंत्र का जाप कराया। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की मंदिर में शादी संपन्न कराई गई। दोनों का कहना है कि वह आपसी सहमति से शादी रचा रह हैं। (इनपुट- विकास साहनी)

यह भी पढ़ें-

बिहार: फिल्मी स्टाइल में 50 लाख की लूट, पुल पर घेरकर घटना को दिया अंजाम; आरोपी फरार

न्यू ईयर पर पत्नी ने कराई पति की हत्या, प्रेमी के साथ भाई को भी किया शामिल; तीनों गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।