1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में 26 जनवरी को 52 सेकेंड के लिए थम जाएगा पूरा शहर, जानिए क्या है वजह

लखनऊ में 26 जनवरी को 52 सेकेंड के लिए थम जाएगा पूरा शहर, जानिए क्या है वजह

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 22, 2025 09:45 pm IST,  Updated : Jan 22, 2025 10:08 pm IST

लखनऊ में 26 जनवरी को एक साथ पूरे शहर में राष्ट्रगान बजेगा। इसकी तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गई है। इस दौरान पूरे शहर में सभी चौराहों पर एक साथ रेड सिग्नल रहेगा।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 26 जनवरी को पूरे शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा। सुबह 10:00 बजे 52 सेकेण्ड के लिए पूरा शहर थम जायेगा और शहर के सभी चौराहों पर एक साथ रेड सिग्नल होगा। इसके लिए 05 मिनट पहले सायरन बजाया जायेगा। इसके लिए शहर के हर चौराहे पर पुलिस का एक नोडल अधिकारी भी होगा।

पूरे लखनऊ शहर में होगा राष्ट्रगान का प्रसारण

राष्ट्रगान का प्रसारण एलईडी स्क्रीन, पब्लिक अनांउसमेंट सिस्टम और स्मार्ट सिटी क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में तैनात आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से पूरे शहर में किया जाएगा। आयोजन के दौरान सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर एक पुलिस अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गणतंत्र दिवस पर शहर भर में राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ावा देना है।

15 अगस्त 2024 में भी एक साथ पूरे शहर में बजा था राष्ट्रगान

इससे पहले 15 अगस्त 2024 में भी पूरे लखनऊ शहर में राष्ट्रगान बजाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधान भवन पर तिरंगा फहराने के तुरंत बाद पूरे शहर में एक साथ राष्ट्रगान बजाया गया था। सुबह 9:15 बजे पूरे शहर में 'जन गण मन' की गूंज के साथ पूरा शहर 52 सेकंड के लिए रुक गया था। लखनऊ के जिलाधिकारी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर बताया था कि इस समय शहर के सभी चौराहों पर एक साथ ट्रैफिक सिग्नल 'रेड' रहेंगे।

2023 में भी एक साथ पूरे शहर में बजा था राष्ट्रगान

वहीं, 15 अगस्त 2023 को भी पूरे लखनऊ शहर में एक साथ राष्ट्रगान बजाया गया था। इस दौरान 52 सेकंड के लिए अन्य सभी काम रुक रोक दिए गए थे। शहर भर में ट्रैफिक सिग्नल रेड कर दिए गए थे। ध्वजारोहण के ठीक बाद19 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल सुबह 9.45 बजे से 9.47 बजे के बीच दो मिनट के लिए रेड कर दिए गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।