1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादीशुदा 'चाचा' के साथ अफेयर, मिलने पहुंची तो ब्लेड से काट उतारा मौत के घाट, खुद भी किया सुसाइड का प्रयास

शादीशुदा 'चाचा' के साथ अफेयर, मिलने पहुंची तो ब्लेड से काट उतारा मौत के घाट, खुद भी किया सुसाइड का प्रयास

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 28, 2024 02:15 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 02:15 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और फिर खुदकुशी का प्रयास किया। फिलहाल आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के नोएडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और फिर खुदकुशी का प्रयास किया। फिलहाल आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना नोएडा सेक्टर- 63 थाना इलाके की है। 

कमरे में मिला युवती का शव

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय निशा बुधवार रात को छिजारसी में रहने वाले धनंजय के कमरे पर गई थी। दोनों एक दूसरे को जानते थे। पुलिस ने बताया कि लोगों ने उसे कई बार धनंजय के कमरे में आते-जाते हुए देखा था। धनंजय पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी गांव बलिया में रहती है। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कमरे में एक युवती का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर युवती का शव पड़ा देखा।

शरीर पर चोट के निशान मिले 

शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती के गले पर निशान है आरोपी ने ब्लेड से युवती के गले पर वार किया था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। उससे कुछ दूरी पर धनंजय गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा मिला। जांच में सामने आया कि उसने हत्या करने के बाद खुशकुशी का प्रयास किया था। उसने ब्लेड से अपना गला काटने की कोशिश की थी। खून निकलने की वजह से वह जमीन पर बेहोशी की हालत में गिर पड़ा।

इस संबंध से धनंजय की पत्नी थी अनजान

पुलिस ने तत्काल धनंजय को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि दोनों काफी दिनों से एक दूसरे को जानते थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस बात से धनंजय की पत्नी अनजान थी। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। युवती के परिजनों को जानकारी दी गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि निशा ने अपने घर में बताया कि वह अपनी दोस्त कशिश से मिलने जा रही है। ये बहाना बनाकर वो धनंजय के घर पहुंची। बताया गया कि निशा आरोपी को चाचा बोलती थी। पुलिस धनंजय के होश में आने का इंतजार कर रही है। (इनपुट- IANS)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।